फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions to send the data of workers of the unorganized sector to the headquarters

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा मुख्यालय भेजने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Instructions to send the data of workers of the unorganized sector to the headquarters
समालखा। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक ने वीरवार को समालखा के ब्लूजे टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने श्रमिकों के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न रोजगारपरक योजनाएं चला रही है। हर परिवार के उत्थान के लिए सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के साथ आगे बढ़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को आगे बढ़ाने और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों से कहा कि असंगठित मजदूरों के कल्याण के लिए जुटाया जा रहा डाटा जल्द से जल्द मुख्यालय भिजवाएं। इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक का दो लाख रुपये तक का निशुल्क बीमा दिया जा रहा है। ई-श्रम योजना का लाभ श्रमिकों की श्रेणी में छोटे और मध्यम किसान, खेतों में काम करने वाले मजदूर, मनरेगा योजना के श्रमिक, पशुपालन श्रमिक, सब्जी और फल रेहड़ी लगाने वाले, रिक्शा चालक आदि हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को समालखा खंड के गांव करहंस, मच्छरौली, बिहौली, आटा, डिकाडला, जौरासी गांव का दौरा करेंगे। इस मौके पर उपायुक्त सुशील सारवान, जेजेपी नेता देवेंद्र कादियान, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक, डीएसपी समालखा प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी नौकरियों में प्रदेश के निवासियों को 75 प्रतिशत आरक्षण पर जजपा युवाओं के साथ है। इस मामले में पूरी तैयारी के साथ कोर्ट में पक्ष रखा जाएगा। बुढ़ापा पेंशन चौधरी देवीलाल की देन है और दंपती की आय दो लाख रुपये से अधिक होने पर ही इसे रोका जाएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर पालिका चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। एकजुट रहे और संगठन को मजबूत करें ताकि ग्रामीण अंचल के साथ ही शहर में भी जजपा का परचम लहरा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed