फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions issued to officials regarding the resolution of complaints received via the 'CM Window'

Panipat News: सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to officials regarding the resolution of complaints received via the 'CM Window'
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस पर सीएम विंडो की समीक्षा बैठक की। उन्होंने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो सरकार और आम नागरिक के बीच संवाद का मुख्य माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि प्रत्येक शिकायत को औपचारिकता न समझकर पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निस्तारित किया जाए। किसी भी मामले में अनावश्यक देरी या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि सीएम विंडो पर दर्ज हर शिकायत आमजन के विश्वास से जुड़ी है। केवल पोर्टल पर जवाब अपलोड कर देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को समस्या से वास्तविक और स्थायी राहत मिली है। एडीसी अंकित चौकसे ने सभी विभागाध्यक्षों को लंबित मामलों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने और समयसीमा के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed