फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inner Wheel Club distributed new clothes to children at the cowshed

Panipat News: इनर व्हील क्लब ने गोशाला में बच्चों को बांटे नए कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Inner Wheel Club distributed new clothes to children at the cowshed
पानीपत। इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा जीटी रोड स्थित गोशाला में कार्यरत सेवादारों के बच्चों को दिवाली के उपलक्ष्य में नए कपड़े वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को उनकी उम्र के अनुरूप नए कपड़े दिए गए हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक सबको इस आयोजन में शामिल किया गया।

प्रोजेक्ट चेयरमैन रेनु बंसल ने बताया कि बच्चों को नए वस्त्र प्रदान करने का उद्देश्य केवल उनकी आवश्यकता पूरी करना नहीं बल्कि उनके आत्मसम्मान और भावनाओं का सम्मान करना है। दिवाली पर नए कपड़े पहनने की खुशी हर बच्चे के लिए खास होती है। चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर ने कहा कि क्लब सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करता रहा है। जोनल क्लब कोर्डिनेटर डॉ. अनु कालड़ा ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता केवल स्वयं खुशियां मनाने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी आनंद, सम्मान और अपनत्व के रंग भरने में है। क्लब संपादक डॉ. दीप्ति जैन ने सदस्यों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed