{"_id":"695c2c7e4cadf341bd07c959","slug":"inld-workers-surrounded-the-district-secretariat-to-protest-against-the-murder-of-jaideep-panipat-news-c-18-1-knl1010-817249-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जयदीप की हत्या के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जयदीप की हत्या के विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय घेरा
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई नेत्र रोग सहायक अधिकारी डॉ. जयदीप राठी की हत्या के विरोध में सोमवार दोपहर को जिला सचिवालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले में पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर रोष प्रकट करते हुए न्याय की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा, एसपी ने जयदीप को जिंदा तलाश करने का वादा किया था। वे अब कम से कम उनका शव ही ला दें। ताकि सामाजिक रीति रिवाज से उनका संस्कार किया जा सके। एसपी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है। दो दिन का समय दो एक-एक सवाल का जवाब दिया जाएगा।
इससे पहले दोपहर एक बजे इनेलो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और एसपी को नीचे बुलाने की मांग की। कुछ देर बाद डीएसपी राजबीर सिंह कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। जिस पर वे आक्रोशित हो गए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस लगातार उनसे संपर्क करती रही और आश्वासन देती रही कि जल्द ही तलाश कर लेंगे। लेकिन पुलिस को पहले ही दिन से पता था कि उनकी हत्या हो चुकी है। इसके बावजूद भी सभी को अंधेरे में रखा गया।
विज्ञापन
एक जनवरी को एसपी ने खुद ही घर पहुंचकर आश्वस्त किया था कि जयदीप राठी को ढूंढ लेंगे। लेकिन अब उनके शव के बारे में भी जानकारी नहीं दे रहे। उन्होंने एसपी से सभी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर अब तक की कार्रवाई की जानकारी देने को कहा।
करीब आधा घंटे के इसराना विधानसभा क्षेत्र के इनेलो अध्यक्ष राजेंद्र जागलान, वैभव देशवाल, संदीप राठी, प्रेम भारती समेत बाद 8-10 कार्यकर्ता एसपी कार्यालय में पहुंचकर उनसे बात की। जहां पर एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि अभी टीमें काम कर रही हैं। पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच चल रही है। एक-दो दिन में शव के बारे में भी पूरी जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडवोकेट राजेंद्र जागलान ने बताया कि एसपी ने मुलाकात के दौरान कई बातों पर चर्चा की। जयदीप राठी के शव बरामद करने पर एसपी ने दो दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि जो भी होगा सभी कार्यकर्ताओं को उससे अवगत कराया जाएगा।