फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   INLD has a future in the state: Sunaina Chautala

प्रदेश में इनेलो का भविष्य : सुनैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
INLD has a future in the state: Sunaina Chautala
पानीपत। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। भविष्य इनेलो का होने वाला है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार होने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात इनेलो की जिला के कार्यालय में महिला सेल की बैठक काे संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इनेलो ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जननायक ताऊ देवीलाल और लौह पुरुष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हर वर्ग के लिए नीति बनाकर काम किया है। महिलाओं के कन्यादान, मातृत्व लाभ, जच्चा-बच्चा आदि जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। जिससे महिलाओं को सामाजिक लाभ मिला है और वे आगे भी इस लाभ को ले रही हैं। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण मजदूर-किसान और काम करने वाला वर्ग परेशान है और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के कारण जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। इनेलो लोगों की आवाज उठा रही है। कांग्रेस ने विपक्ष में होने के बाद आज तक जनता की कोई आवाज नहीं उठाई है। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कुलदीप राठी ने की। संचालन महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा ने किया। इस अवसर पर इनेलो महिला जिलाध्यक्ष प्रवीण मलिक, प्रेमलता, सुमन मच्छरौली, सरोज बाला गुर, हेमराज जागलान, शमशेर सिंह देशवाल व रविंद्र राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed