{"_id":"61bb9f07c5488861ae7ade32","slug":"infection-found-in-a-girl-who-returned-from-uk-panipat-news-knl92996110","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूके से लौटी युवती में मिला संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूके से लौटी युवती में मिला संक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में पहला केस आया हैं, जहां विदेश से लौटा यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए विदेश से लौटे कोरोना पॉजिटिव मरीज के सैंपल लेकर अग्रिम जांच के लिए भेजे गए हैं। इस सैंपल के जरिए जांच की जाएगी कि पॉजिटिव मरीजों को ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोरोना है या नहीं। फिलहाल मरीज को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है।
यूके से लौटने के बाद कोरोना जांच के लिए एक युवती के सैंपल लिए गए थे। जांच में वीरवार को यह पॉजिटिव आया गया। युवती के विदेश से आने की वजह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही अमल हरकत में आ गया। युवती को अस्पताल में आइसोलेट किया गया और उसके परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए। प्राथमिकता के आधार पर इनके सैंपलों की सिविल अस्पताल में जांच की गई। युवती के पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्हें भी सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं बुधवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव केस आया था। इसके साथ ही जिले में इस वक्त तीन कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं।
दोनों नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। दोनों को गाइडलाइन के मुताबिक सिविल अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। डॉक्टरों की टीम उन्हें मॉनीटर कर रही है। परिवार के अन्य सदस्य निगेटिव आए हैं, फिर भी उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। - डॉ, जितेंद्र कादियान, सीएमओ , पानीपत
विज्ञापन
6972 लोगों को लगाया गया टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 6972 लोगों को टीका लगाया गया। 18-44 आयु वर्ग में 1231 लोगों को पहली और 4126 को दूसरी डोज दी गईञ 45 से 60 आयुवर्ग में 265 लोगों को पहली और 1350 को दूसरी डोज दी गई।