फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrial organizations will purchase hydraulic vehicles in collaboration with the administration.

Panipat News: प्रशासन के साथ मिलकर औद्योगिक संगठन लेंगे हाइड्रोलिक गाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Industrial organizations will purchase hydraulic vehicles in collaboration with the administration.
पानीपत। औद्योगिक नगरी में रोजाना हो रही आग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए अब जिला प्रशासन के साथ मिलकर औद्योगिक संगठन हाइड्रोलिक गाड़ी खरीदेंगे। वहीं, आग बुझाने में काम आने वाली फोम भी औद्योगिक संगठन खरीदेंगे और अग्निशमन विभाग को देंगे। जिसकी जिम्मेदारी दमकल विभाग की रहेगी।
विज्ञापन

रोजाना हो रही आग की घटनाओं पर मंगलवार को डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने शहर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ये फैसला लिया। उन्होंने कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र में लगातार आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए शहर में हाइड्रोलिक गाड़ी की प्राथमिकता के साथ आवश्यकता है। उपायुक्त ने सभी के साथ मंत्रणा की और सर्व सम्मति से फैसला लिया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न औद्योगिक संगठन हाइड्रोलिक गाड़ी को खरीदेंगे और इसे अग्निशमन विभाग को सौंपेंगे ताकि आग लगने पर उस पर समय रहते काबू पाया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अग्निशमन विभाग की सभी गाड़ियों के पानी के पाइपों को दुरुस्त किया जाएगा और यह काम विभाग मुख्यालय स्तर पर करवाएगा। इसके साथ-साथ बैठक में चर्चा के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन विभाग की गाड़ी को आग बुझाने के लिए पानी की तत्काल प्रभाव से आवश्यकता होती है। जिसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। जहां से आवश्यकता होने पर तुरंत प्रभाव से पानी भी लिया जा सके। उसका उपयोग आग की घटना को रोकने के लिए किया जा सके। बापौली इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से भी बात रखे जाने पर संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे भी बापौली क्षेत्र में एक गाड़ी खरीद कर अग्निशमन विभाग को देंगे और इसके रखरखाव और चलाने की जिम्मेदारी भी अग्निशमन विभाग करेगा ताकि बापौली क्षेत्र में आग की घटना होने पर उस पर तुरंत काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में कई बार बड़े और छोटे उद्योगों में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है। जिससे उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो जाता है। दमकल विभाग के पास गाड़ियों का बेड़ा तो है लेकिन हाइड्रोलिक सीढ़ियां नहीं हैं। जिससे दमकल कर्मी दूसरी तीसरी मंजिल पर आग की बौछारें नहीं बरसा पाते। वहीं, आग बुझाने के इस्तेमाल में आने वाली फोम भी दमकल के पास नहीं है। इस फोम से आग पर जल्द काबू पाया जा सकता है।

बैठक में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक क्षितिज कपूर, उद्योगपति विनोद धमीजा, रमेश वर्मा विभू पालीवाल इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed