फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   India made machines are the first choice in the expo, machines are cheaper than China

Panipat News: एक्सपो में इंडिया मेड मशीन पहली पसंद, चाइना से भी सस्ती मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
India made machines are the first choice in the expo, machines are cheaper than China
पानीपत। अनाज मंडी में चल रही एशियन टेक्सटाइल मशीनरी एक्सपो में दूसरे दिन शुक्रवार को उद्यमी और व्यापारियों ने धागा और मशीन पसंद की। एक्सपो में इंडिया मेड मशीनों पसंद की जा रही है। इस कड़ी में इंडिया मेड मशीन चाइना की मशीन से 32 लाख रुपए सस्ती है। इस मशीन में बिजली की खपत कम होगी। प्रॉडक्शन भी ज्यादा करेगी।
विज्ञापन

लुधियाना की सिगमा ऑटो टैक्स के मालिक दलविंद्र ने बताया कि उनकी मशीन इंडिया मेड हैं। चीन में बनी 45 लाख की मशीन का को हमने हूबहू मेड इन इंडिया की तर्ज पर मात्र 13 लाख में बना दिया। यह मशीन चार-डी एम्बॉसिंग मशीन है। जिसमे बेड शीट, नैपकिन अस्पताल, होटल की बेडशीट, बेड कवर को एम्बॉसिंग किया जा सकता है। 90 जीएसएम का भी पतला कपड़ा 4डी एम्बॉसिंग में बड़े ही आसानी से एम्बॉसिंग डिज़ाइन उठा लेता है। दलविंदर सिंह ने बताया की हमारी मशीन का रिकॉर्ड रहा है पहले दिन ही व्यापारी इसको बुक करवा लेते हैं।
विज्ञापन


अमृतसर से आए पार्थ मेहरा ने बताया की 50 से अधिक वर्षो से उनकी कंपनी नीलकंठ टेक्सटाइल धागा बना रही है। कंपनी पहली बार पानीपत मार्किट में आई है। वे फैंसी यार्न बनाते है और हर रेंज में धागा उपलब्ध होता है। उनका धागा बाकी के मुकाबले 5-6 रुपये सस्ता रहताहै। बीके इंटरनेशनल के मालिक अमरजीत सिंह ने कहा कि वह प्रीमियम क्वालिटी का धागा बना रहे हैं। वूलन, पोलिस्टर, कॉटन, एक्रेलिक, नायलोन, विस्कोस आदि धागे की रेंज तैयार कर रहे हैं। गुरनाज ओवरसीज पानीपत से सुखबीर सिंह ने बताया कि हमारी क्विल्टिंग एंड एम्बॉयडरी मशीन पर कंफर्टर, सोफे फैब्रिक ,होम फर्निशिंग , कार मेट ,सोफे पैनल आदि कपडा तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माया स्टार टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी नोएडा ने बताया कि कंपनी नोएडा बेस्ड और यहां मल्टी हेड सीक्वेंस शिनाइल एंब्रॉयडरी मशीन हैंद्ध
पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल के निदेशक राकेश तायल का प्रदर्शनी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed