{"_id":"629e669c86a1c5461679b1b3","slug":"increased-line-loss-raids-will-be-conducted-after-monitoring-panipat-news-knl110699082","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम कर रहा मॉनिटरिंग, फिर होगी छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम कर रहा मॉनिटरिंग, फिर होगी छापामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पिछले महीने हुई दो दिन छापामारी के बाद अब बिजली निगम अब दोबारा मॉनीटरिंग कर रहा है। मॉनीटरिंग करने के बाद बिजली निगम फिर छापामारी करने का प्लान तैयार कर रहा है। जून माह में बढ़ती गर्मी के साथ फीडर व ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ता जा रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए दिन रात एसी कूलर चला रहे है। सभी ट्रांसफार्मर पर पिछले माह के मुकाबले इस माह लाखों यूनिट का लोड बढ़ गया है। बिजली निगम के एसई धर्मबीर छिकारा ने बताया कि मॉनीटरिंग करने के बाद फिर छापामारी की जाएगी। छिकारा ने बताया कि पिछले एक महीने से लगातार लाइन लॉस बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीण और इंडस्ट्रियल ट्रांसफार्मर पर सबसे ज्यादा लाइन लॉस हो रही है। बिजली सप्लाई करने से पहले और सभी फीडर पर बिजली सप्लाई करने के बाद बिजली निगम मॉनीटरिंग करने में जुट गया है। जिस क्षेत्र की बिजली लाइन में सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है वहां पर छापामारी होगी। रात को आसपास की तार में कट लगाकर लोग एसी और कूलर चला रहे है। पिछले माह भी दो दिन का बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया गया था। जिसमें 50 से ज्यादा लोग रंगे हाथो पकड़े गए थे।
बिजली चोरी करने वाले को भुगतना होगा दंड : छिक्कारा
बिजली निगम के सीई धर्मबीर छिक्कारा ने बताया रोजाना अलग अलग क्षेत्र की लाइन पर भेजी जा रही बिजली की मॉनीटरिंग की जा रही है। जिस लाइन पर बिजली लॉस हो रहा है। इस सप्ताह में रात को छापामारी करेंगे। बिजली चोरी करने वाले सुधर जाएं नहीं तो दंड भुगतना होगा।