{"_id":"6536dc36822ca17160019e28","slug":"increased-demand-for-basic-facilities-including-electricity-water-supply-of-vegetables-from-delhi-panipat-news-c-244-1-pnp1001-8135-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली, पानी समेत मूलभूत सुविधाओं की बढ़ी मांग, दिल्ली से सब्जी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली, पानी समेत मूलभूत सुविधाओं की बढ़ी मांग, दिल्ली से सब्जी की आपूर्ति
विज्ञापन
पानीपत। संत निरंकारी वार्षिक समागम के लिए करीब डेढ़ लाख अनुयायी और सेवादार पहुंच गए हैं। इसके बाद यहां बिजली व पानी समेत मूलभूत सुविधाओं की मांग बढ़ गई है। पानीपत के बाद सोनीपत सर्किल ने भी बिजली के 25 केवीए का कनेक्शन स्थल के लिए दे दिया है। पानी के लिए ट्यूबवेल चलने के साथ सैकड़ों टैंकर लगाए गए हैं। यहां पेयजल से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था का दावा किया गया है। सब्जी व खाद्य सामग्री के लिए पानीपत और सोनीपत की लोकल मंडियों के अलावा आजादपुर दिल्ली से सब्जी और फल मंगवाए जा रहे हैं। इसकी व्यवस्था के लिए अलग से विभाग बनाया गया है।
समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर तीन दिवसीय वार्षिक समागम 28 अक्तूबर को शुरू होगा। इसमें सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज प्रवचन देंगी। प्रदेश समेत देशभर से अनुयायी पिछले एक सप्ताह से समागम में पहुंच रहे हैं। अब तक अनुमानित 1.50 लाख अनुयायी पहुंच चुके हैं। इस बार करीब 10 लाख अनुयायियों के पहुंचने की उम्मीद है। डेरा के एक वरिष्ठ अनुयायी ने बताया कि डेरे में हरसंभव सुविधा है। यहां किसी अनुयायी या व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाती। बिजली की सप्लाई पानीपत और सोनीपत से 25-25 केवीए की मिल गई है। शाम होते ही समागम स्थल रोशनी से नहा उठता है।
सत्संग समागम में अनुयायियों के ठहरने के साथ उनके खानपान की व्यवस्था सबसे बड़ी होगी। इसके लिए अलग से कमेटी गठित की गई है। सब्जी व दूसरी खाद्य सामग्री के लिए समालखा, पानीपत, गन्नौर और सोनीपत के अलावा दिल्ली की आजादपुर मंडी पर निर्भरता रहेगी। यहां से सब्जी व फल लाने के लिए अलग से कमेटी का गठन किया गया है। पानीपत के आढ़ती रमेश मलिक ने बताया कि मंडी में सब्जी और फलों की आपूर्ति पर्याप्त है। यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर रौनक बढ़ गई है। पहले यहां सिर्फ लोकल ट्रेनों का ठहराव होता था, मगर पिछले एक सप्ताह से 42 एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव हो रहा है। दूर-दूर से अनुयायी सेवा कार्य के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अधिकतर पहले से ही टिकट आरक्षण करा चुके थे। यहां पर पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।