{"_id":"64f4fa246260d534dd033524","slug":"increase-in-coarse-grains-in-mid-day-meal-health-of-children-will-improve-panipat-news-c-244-1-sknl1016-5283-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मिड-डे मील में बढ़ाया मोटा अनाज, बच्चों की सुधरेगी सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मिड-डे मील में बढ़ाया मोटा अनाज, बच्चों की सुधरेगी सेहत
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलेगा पौष्टिक आहार
हरियाणा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने रोजाना मिड-डे मील के लिए जारी किया नया शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की थाली में मोटा अनाज की मात्रा को बढ़ा दिया है जो बच्चों में पौष्टिकता बढ़ाएगा। इससे जिले के करीब 70 हजार बच्चों को फायदा होगा और उनकी सेहत में सुधार होगा।
रोजाना ही बच्चों को नए मेन्यू के हिसाब से बच्चों को पौष्टिकता से भरपूर भोजन मिलेगा। हरियाणा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने माह में चार सप्ताह के लिए रोजाना मिड-डे मील के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। इससे जिले के 243 प्राथमिक और 55 माध्यमिक विद्यालयों में नए शेड्यूल के हिसाब से अब मध्याह्न भोजन तैयार होगा।जारी नए शेड्यूल के अनुसार स्कूल मुखिया को भी अब पूरे माह चारों सप्ताह में रोजाना अलग-अलग मेन्यू से खाना तैयार किया जाएगा। पहले केवल सोमवार से शनिवार तक ही अलग-अलग शेड्यूल था। मगर, अब हर सप्ताह रोजाना ही अलग-अलग मिड-डे मील का शेड्यूल से भोजन पकेगा। जिले में 298 राजकीय विद्यालयों में करीब 70 हजार बच्चे दोपहर भोजन के दायरे में आते हैं। जिनका पोषण भी बढ़ेगा।
प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के लिए मध्याह्न भोजन का नया शेड्यूल
प्रथम सप्ताह-
सोमवार- पुलाव, काला चना
मंगलवार- रोटी के साथ घीया, चना दाल
बुधवार- राजमा चावल
वीरवार- कढ़ी पकोड़ा के साथ चावल
शुक्रवार- हलवा के साथ काला चना
शनिवार- पराठा के साथ दही
दूसरे सप्ताह-
सोमवार- पौष्टिक खिचड़ी
मंगलवार- मीठा दलिया
बुधवार- सोया पूरी, सब्जी साथ चना और आलू
वीरवार- रागी खिचड़ी
शुक्रवार- बेसन पूड़ा
शनिवार- द्वितीय शनिवार की छुट्टी
तीसरा सप्ताह-
सोमवार- चावल और दाल
मंगलवार- रोटी के साथ मूंग मसूर की दाल
बुधवार- मिस्सी रोटी और मौसमी सब्जी
वीरवार - मीठे चावल
शुक्रवार- पौष्टिक नमकीन दलिया
शनिवार- गेहूं के आटे से बने गुलगुले
चौथे सप्ताह-
सोमवार- पुलाव, काला चना
मंगलवार- रोटी के साथ घीया, चना दाल
बुधवार- राजमा चावल
वीरवार- कढ़ी पकोड़ा के साथ चावल
शुक्रवार- हलवा के साथ काला चना
शनिवार- पराठा साथ दही
-- -- -- -- --
सप्ताह में मध्याह्न भोजन का पुराना शेड्यूल
सोमवार- मिस्सी रोटी और मौसमी सब्जी
मंगलवार- दूध का मीठा दलिया
बुधवार- सब्जियों का पुलाव
वीरवार- कढी पकोड़ा और चावल
शुक्रवार- पौष्टिक खिचड़ी
शनिवार- मीठी खीर
प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने मिड-डे-मील का नया मेन्यू जारी किया है। मोटे अनाज को बढ़ावा दिया गया है। हर दिन स्कूलों में अलग-अलग मेन्यू के हिसाब से मिड-डे मील भोजन बच्चों को परोसा जाएगा। सभी स्कूल मुखियाओं को हिदायतें जारी की गई हैं। प्रत्येक स्कूल में मिड-डे मील इंचार्ज यह भी सुनिश्चित करेगा कि मेन्यू में किस अनुपात में कौन-सा पौष्टिक आहार बच्चों को दिया जाना है।
विज्ञापन
- बिजेंद्र नरवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।