{"_id":"6893d2ef6c85b9b6a508fd74","slug":"inconveniences-will-not-be-tolerated-in-the-stadium-panipat-news-c-244-1-pnp1001-141546-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्टेडियम में असुविधाएं नहीं की जाएगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्टेडियम में असुविधाएं नहीं की जाएगी बर्दाश्त
विज्ञापन
शिवाजी स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान बात करते खेल मंत्री गौरव गौतम। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। खेल मंत्री गौरव गौतम को मॉडल टाउन स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में सफाई और खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं में कमी मिली। स्टेडियम के औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी पड़ी और वॉलीबॉल खेल नर्सरी के आवासीय क्षेत्र में बेड टूटे देख मंत्री ने नाराजगी जताई।
इस दौरान खिलाड़ियों ने शिवाजी स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग रखी। खेल मंत्री ने इस मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया। खेल मंत्री गौरव गौतम दोपहर करीब 12:5 बजे छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में पहुंचे।
वे सीधे वॉलीबॉल खेल नर्सरी के होस्टल में पहुंचे। यहां व्यवस्था जांची और खिलाड़ियों से एक-एक कर बात की। मंत्री को बेड व खाट टूटी मिली। जिला खेल अधिकारी कार्यालय में भी सफाई की विशेष व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने जसवंत दहिया से बात की। जसवंत दहिया ने कहा कि स्टेडियम में सुविधाओं की कमी है। इसमें सुधार किया जा सकता है। मंत्री ने खेल अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया और कहा कि किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।