{"_id":"691a3d4fbedfec95a30c8ee6","slug":"in-laws-throw-woman-out-of-house-for-having-daughter-panipat-news-c-244-1-pnp1012-147255-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ससुराल वालों ने बेटी होने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ससुराल वालों ने बेटी होने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति और सास ससुर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति ने उस पर भाई को गोद देने के लिए बेटा पैदा करने का दबाव बनाया। बेटी होने पर उसे घर से निकाल दिया। यही नहीं दहेज की भी मांग की। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2015 में सेक्टर-18 निवासी एक युवक के साथ उनकी शादी हुई थी। मायके वालों ने करीब 27 लाख खर्च किए थे। शादी के एक माह बाद से दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। उस पर एक बेटे काे जन्म देने का दबाव डाला। कहा कि बेटे काे वह जेठ काे गाेद देंगे। उसने मना किया ताे उसके साथ गाली-गलाैज की और घर से निकाल दिया। 2017 में पति उसे अपने साथ ले गया। लेकिन फिर से मारपीट शुरू कर दी। जुलाई 2019 में उसे सीढि़यों से धक्का दे दिया। इलाज कराने के बजाय उसे घर से निकाल दिया। वह 8 माह तक अपने मायके में रही।
फरवरी 2020 में पति ससुराल ले गया। उसने बेटी काे जन्म दिया, जिससे ससुराल के लाेग संतुष्ट नहीं हुए।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद