फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In Krishna murder case, anger of family members in the police station in the morning, three arrested

Panipat News: कृष्ण हत्याकांड में सुबह परिजनों का थाने में रोष, पुलिस ने शाम को तीन किए गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
In Krishna murder case, anger of family members in the police station in the morning, three arrested
संसोधित :
विज्ञापन

फोटो-36

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। कृष्ण हत्याकांड में शनिवार को आरोपियों की चाैथे दिन भी गिरफ्तार न होने पर परिजन थाने में पहुंच गए। यहां जमकर रोष प्रकट किया। उन्होंने आरोपियों काे गिरफ्तार न होने पर आगामी कदम उठाने की चेतावनी दी। थाना समालखा पुलिस ने शाम को ही चुलकाना गांव से कुछ दूरी पर भोड़वाल माजरी रेलवे लाइन नजदीक से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। परिजनों ने इस पर पुलिस को निशाना साधा है।
परिजन बिजेंद्र, पवन सिंह, रमेश, दिनेश, रमेश फौजी, मदनलाल, राजेंद्र, वेद प्रकाश व गीना ने बताया कि कृष्ण की हत्या को चार दिन हो गए हैं। पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वे पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमेश पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शनिवार शाम को इस मामले में आरोपी नवीन, संदीप और मन्नु को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी चुलकाना से भोड़वाल माजरी की तरफ जा रहे थे। उनको रेलवे अंडरपास के नजदीक से गिरफ्तार किया है। थाना समालखा प्रभारी फूलकुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपियों का रिमांड मांगेंगी। इसमें हत्या में प्रयुक्त गाड़ी और अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

बॉक्स

यह है मामला
चुलकाना निवासी संदीप ने पुलिस को दी लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने कृष्ण की हत्या गांव के ही नवीन, अनिल, संदीप, मन्नु व अभिषेक को नामजद कर तीन-चार अन्य पर मुकदमा दर्ज किया था। उसने बताया कि उसका भाई कृष्ण बुधवार रात करीब 10 बजे चुलकाना अड्डे पर स्थित शराब ठेके पर किसी काम से गया था। उसका दोस्त विशाल भी साथ था। जब वह काफी देर तक घर नहीं आया तो वह उसको देखने ठेके पर चला गया। जैसे ही वह ठेके पर पहुंचा तो नवीन व अनिल जो उसके भाई से पुरानी रंजिश रखते थे दोनों शराब ठेके से बाहर निकल अपने साथियों के साथ हथियार सहित फरार हो गए। जब वह ठेके के अंदर पहुंचा तो उसका भाई कृष्ण अंदर मृत पड़ा था उसकी गर्दन से खून बह रहा था वहीं पर विशाल भी लहूलुहान तड़प रहा था। जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed