फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   In-depth review of nine key aspects of development works across 22 Gram Panchayats in the district.

Panipat News: जिले की 22 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नौ प्रमुख बिंदुओं की गहन समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
In-depth review of nine key aspects of development works across 22 Gram Panchayats in the district.
पानीपत। पानीपत खंड की चयनित 22 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तेज किए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक की। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ गांवों चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति का बिंदुवार ब्योरा लिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम सचिवालय, पार्क एवं योगशाला, शिवधाम, फिरनी की सड़कें व नाले, स्कूलों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट, तालाब, सीवरेज तथा लाइब्रेरी जैसे नौ प्रमुख बिंदुओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन

विकास कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त ने व्यवस्था बनाई कि संबंधित एसडीएम हर 15 दिन में धरातल पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपेंगे, जबकि वे स्वयं महीने में एक बार समीक्षा बैठक लेंगे। अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा कागजी खानापूर्ति या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सरपंचों और ग्राम सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों की वस्तुस्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया। इस अवसर पर एडीसी अंकित चौकसे, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन और जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed