{"_id":"795e2c219e3123b167e24c5fc4d59fa5","slug":"in-city-out-flag-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरभर में निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरभर में निकाला फ्लैग मार्च
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 07 Apr 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पुलिस ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है और फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। इसमें गुजरात पुलिस समेत सीआईएसएफ और एसआरपीएफ की तीन कंपनियां रही।
फ्लैग मार्च को लेकर लोगों की धड़कन तेज रही। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इसे रिहर्सल बताया है।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर वीरवार को मतदान है। जिला पुलिस ने चुनाव के शांतिपूर्वक कराने को लेकर कई दिन से चल रही तैयारियां सोमवार को अंतिम रूप दे दिया और शहरभर में फ्लैग मार्च निकाला।
इसकी अगुवाई डीएसपी शहर जितेंद्र गहलावत ने की। इसमें तीन टुकड़ियों के सवा दो सौ अधिकारी और जवान शामिल हुए। लघु सचिवालय से शुरू फ्लैग मार्च स्काईलार्क रोड और देवी मंदिर समेत शहर के विभिन्न बाजारों और सड़कों से होकर गुजरा।
विज्ञापन
गली और सड़कों पर एक साथ बड़ी संख्या में वर्दीधारियों को देख एक बार तो लोगों की धड़कन बढ़ गई। लोग फ्लैग मार्च को देखने के लिए मकानों और दुकानों की छतों पर चढ़ गए। कुछ लोगों ने तो इसको लेकर आपस में बातचीत भी की और अगले पल वे वर्दीधारियों के आने का कारण भी समझ गए।
जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर गुजरात पुलिस और स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स की एक-एक कंपनी और सीआईएसएफ की एक कंपनी पहुंची है। इसमें एक-एक कंपनी कमांडर, एक-एक इंस्पेक्टर, दो-दो सब इंस्पेक्टर, एक-एक एएसआई, 18-18 हवलदार और 54-54 सिपाही तैनात हैं। इनके लिए रोडवेज की छह बसों को लिया है।
लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला है। इसमें गुजरात पुलिस, स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स और सीआईएसएफ की एक-एक कंपनी है। शहर में शांतिपूर्वक ढंग से फ्लैग मार्च निकाला है।
जितेंद्र गहलावत, डीएसपी पानीपत शहर