फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ignoring employees will cost BJP dearly: Devendra Hooda

कर्मचारियों की अनदेखी भाजपा को पड़ेगी भारी : देवेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Ignoring employees will cost BJP dearly: Devendra Hooda
समालखा। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) सर्कल का सम्मेलन मंगलवार को सीआईटीयू कार्यालय में हुआ। संचालन सर्कल सचिव सतेंद्र पूनिया ने किया। इसमें राज्य कमेटी सदस्य, यूनिटों, सब यूनिटों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। साथ ही कहा गया कि कर्मचारियों की अनदेखी भाजपा को भारी पड़ेगी।
विज्ञापन

राज्य चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य उप प्रधान जितेंद्र सैनी, प्रेस सचिव सोमपाल रावल, राज्य सचिव मनीष मलिक ने कहा कि भाजपा और जजपा ने पिछले कार्यकाल में कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया। उनके साथ वार्ता तक करना उचित नहीं समझा। अब विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। आगामी कार्यक्रमों सुझाव सभी से लेकर रणनीति तैयार की गई। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की बजाय यूपीएस यूनिफाइड पेंशन स्कीम को कर्मचारियों के लिए छलावा करार देते हुए कहा की कर्मचारियों की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन स्कीम है इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। ये यूपीएस स्कीम एनपीएस स्कीम से भी ज्यादा खतरनाक है। मामूली वेतन बढ़ाकर सरकार वाह वाही लूटने में लगी हुई है। बिजली निगम में कच्चे व पक्के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात काम कर रहे है। सभी विधानसभा प्रत्याशियों को कर्मचारियों की मांगों का मांग पत्र देकर उनको अपना व उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट करने की चर्चा करेंगे। यूनियन मोहल्ला, कॉलोनी व गांवों में कर्मचारी और जनता की बैठक कर सरकार की जन सेवाओं के जनता पर पड़ने प्रभाव पर सम्मेलन करवाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कमेटी सदस्य विनोद कुमार, अमित कुमार, सर्कल सचिव अमरीश त्यागी थर्मल, यूनिट समालखा से राजेश छौक्कर, प्रवीन, सिटी से बलराम राणा, सब अर्बन से राकेश, शिव कुमार, थर्मल से अरुण तंवर, कपूरचंद, अमित रावल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed