{"_id":"674e2869cdc65a696f05ec54","slug":"ig-took-stock-of-the-security-arrangements-at-the-venue-panipat-news-c-244-1-pnp1003-128411-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आईजी ने लिया कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आईजी ने लिया कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन
पानीपत। करनाल मंडल के आईजी कुलविंद्र सिंह ने सोमवार को एसपी लोकेंद्र सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ दिसंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर सेक्टर 13-17 में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आईजी कुलविंद्र सिंह ने इस दौरान कार्यक्रम स्थल के साथ हेलीपैड, पार्किंग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के पश्चात थाना सेक्टर 13-17 में अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में आईजी कुलविंद्र सिंह को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर गत दिनों सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए गए है। वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। कार्यक्रम स्थल व ट्रैफिक रूट पर सेक्टर वाइज ड्यूटी लगाई जाएगी। लगातार कॉम्बिग कराने के साथ ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी राजबीर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।