फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IG inaugurated Chandni Bagh police station building built at cost of crores in Panipat

Panipat: करोड़ों की लागत से बने चांदनी बाग थाने के भवन का आईजी ने किया उद्धघाटन, आधुनिक सुविधाओं से युक्त इमारत

Thu, 17 Aug 2023 02:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Aug 2023 02:20 PM IST
सार

पानीपत का चांदनीबाग थाना को वर्तमान में सेक्टर 11-12 चौकी के भवन से चलाया जा रहा है। लेकिन थाने की बिल्डिंग बहुत पुरानी और खस्ताहाल में होने के कारण उसका निर्माण करवाया जाना जरूरी हो गया था।

विज्ञापन
IG inaugurated Chandni Bagh police station building built at cost of crores in Panipat
थाने का उद्धघाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत पुलिस को आज चांदनीबाग थाना का नया भवन मिल गया है। करनाल के आईजी सतेंद्र गुप्ता ने आज इस भवन का उद्घाटन किया। शहर के सेक्टर-24 में एमजेआर चौक के पास जहां यह थाना पहले था, उसी जगह पर नया भवन बनाया गया है। थाने की तीन मंजिला इमारत 3 करोड़ 2 लाख 71 हजार रुपये की लागत से करीब 15 माह में बनकर तैयार हुई। यह इमारत आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इसका उद्देश्य भी यही थी कि पुलिस कर्मचारी व अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के लिए बेहतर माहौल में कार्य करके अपराध पर अंकुश लगा सकें।

विज्ञापन


चौकी में चल रहा था थाना
चांदनीबाग थाना को वर्तमान में सेक्टर 11-12 चौकी के भवन से चलाया जा रहा है। छोटी-सी जगह पर चल रहे थाने में पिछले करीब डेढ़ साल से पुलिसकर्मी बहुत एडजस्टमेंट कर रहे हैं, लेकिन थाने की बिल्डिंग बहुत पुरानी और खस्ताहाल में होने के कारण उसका निर्माण करवाया जाना जरूरी हो गया था।
विज्ञापन


नए भवन में यह सब सुविधाएं मिलेंगी
नए भवन में गाड़ियों के लिए पार्किंग होगी। 3 मंजिलों में एसएचओ रूम, ड्यूटी ऑफिसर रुम, महिलाओं व बच्चों के लिए कमरा, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग लॉकअप, पूछताछ कक्ष, मालखाना, स्टोर, एमएचसी रूम, रिटायरिंग रूम, असलहा कक्ष, रिकॉर्ड रूम, पुरुष, महिला व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग वॉशरूम, मनोरंजन का कमरा तथा किचन रूम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed