फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If you do not go to the room again, the smile will be saved

दोबारा कमरे में नहीं जाती तो बच जाती मुस्कान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
If you do not go to the room again, the smile will be saved
पानीपत। सिविल अस्पताल में विलाप करती हुई मृतक मुस्कान की मां आसमा व बहन रुखसार। - फोटो : Panipat
पानीपत। विजय ने पत्नी मुस्कान की हत्या महज पांच मिनट की मुलाकात के बाद ही कर दी थी। शुरुआत में एक बार मुस्कान अपने कमरे से बाहर भी आई थी और विजय कमरे के अंदर ही था, ऐसे में अगर मुस्कान विजय के इरादे भांप जाती और दोबारा कमरे में नहीं जाती तो उसकी जान बच सकती थी। वह कमरे में गई और महज पांच मिनट बाद ही गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। लोग बाहर आए तो विजय कट्टे में कारतूस में लोड करता मिला और लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए भागा, हालांकि लोगों ने ही हिम्मत दिखाते हुए उसे धरदबोचा और पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

मनीष कॉलोनी में मुस्कान की पड़ोसी अनामिका ने बताया कि जिस वक्त विजय आया, वह अपने कमरे के बाहर बैठी थी। विजय मुस्कान के कमरे में जाने से पहले बाथरूम गया और हाथ मुंह धोने लगा। इसके बाद वह मुस्कान के कमरे में गया, लेकिन उसके अंदर जाते ही मुस्कान बाहर आई और कमरे के बाहर बंधी रस्सी पर कपड़े सुखाने लगी। कपड़े सुखाकर वह फिर अंदर चली गई। अनामिका ने बताया कि इसके बाद वह भी अपने कमरे में चली गई।
विज्ञापन

पांच मिनट में बाद सिलिंडर फटने जैसी आवाज आई। वह और आस पड़ोस के लोग बाहर निकले तो विजय कमरे से बाहर खड़ा हुआ था। उसके हाथ में कट्टा था और वह उसमें दूसरी गोली लोड कर रहा था। उसने सबको धमकी दी की शोर मचाया तो जान से मार देगा। उसके जाने पर वह मुस्कान के कमरे में गई, जहां वह जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। वह दौड़कर नीचे परचून की दुकान खोलकर बैठे मकान मालिक मनीष के पास गई और वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक पर भी गोली चलाने के लिए कट्टा निकाला, लेकिन दबोचा गया
मकान मालिक गांव रिसालू निवासी मनीष ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी में ही बाहर की तरफ परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार को वारदात की सूचना मिलते ही वह दुकान से बाहर आए तो आरोपी विजय भागता दिखा। उन्होंने उसको पकड़ा तो पैंट की जेब में कट्टा निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उसके हाथ से कट्टा छीन लिया। जेब की तलाशी ली तो 315 बोर का एक कारतूस मिला। कॉलोनी निवासी बाहर निकलकर आए और उसकी पिटाई कर दी।
वारदात के समय घर पर थी बड़ी बहन, भाई और मां काम पर गए थे
मृतका मुस्कान के बड़े भाई इरफान ने बताया कि वह चार बहन भाई हैं। सबसे बड़ा वह, उससे छोटी बहन आयशा, फिर रुखसार और सबसे छोटी मुस्कान थी। वे चारों शादीशुदा हैं। मनीष कॉलोनी में करीब ढाई से 82 नंबर कमरे में बहन रुखसार, जीजा और भांजा, 83 नंबर कमरे में मां आसमा, पिता इस्लाम और मुस्कान रहते थे। 84 नंबर कमरे में वह, उनकी पत्नी तरन्नुम और तीन माह का बेटा रिहान रहते हैं। सोमवार को बहन मुस्कान 82 नंबर कमरे में रुखसार के साथ थी। पिता बीमारी की वजह 10 सितंबर को पैतृक गांव, पश्चिम बंगाल चले गए थे। वह अपनी मां आसमा के साथ सेक्टर-29 पार्ट टू स्थित एएनजी फैक्टरी में काम करने के लिए गया था। जबकि उसकी पत्नी बहन आयशा के साथ बेटे रिहान को दवा दिलाने के लिए गई थी। इसी बीच बहन रुखसार ने कॉल कर वारदात की सूचना दी।
मुस्कान को भगा ले जाने की कराई रिपोर्ट, विजय ने कॉल कर कहा था, अपनी बेटी को ले जाओ
भाई इरफान ने बताया कि तीन माह पहले आरोपी विजय मुस्कान को अपने साथ शादी के लिए भगाकर ले गया था। उन्होंने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना में चार सितंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब 20 दिन बाद आरोपी विजय ने खुद कॉल कर कहा कि तुम्हारी बेटी मुजफ्फरनगर के गांव सोहनीमाजरा स्थित उसके घर पर है। आकर ले जाओ। इसके बाद वह मुस्कान को साथ ले आए थे। मुस्कान ने विजय से शादी करने की बात कही तो उन्होंने दूसरे धर्म में शादी करने का विरोध किया था। इसके बाद मुस्कान मान गई थी औेर विजय को कॉल कर रिश्ता खत्म करने करने के लिए कहा था।
शादी के बाद कोर्ट से प्रोटेक्शन भी मांगा था
मुस्कान ने विजय से कोर्ट में शादी के बाद अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए कोर्ट में जान की सुरक्षा के लिए अपील की थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा देने के आदेश दिए थे। कुछ दिन साथ रहने के बाद मुस्कान वापस घर चली गई थी।

तीन और 13 सितंबर को भी विजय आया था, मुस्कान ने जाने से किया था इनकार
मंगलवार को पहला मौका नहीं था जब विजय पत्नी मुस्कान को ले जाने के लिए आया था। शादी के बाद मुस्कान मायके आई और परिवार वालों के विरोध पर विजय से रिश्ता रखने से इनकार किया था, विजय तब से कई बार मुस्कान को अपने साथ ले जाने का प्रयास कर चुका था। वह तीन और 13 सितंबर को भी मुस्कान को लेने के लिए आया था, लेकिन मुस्कान से जाने से मना कर दिया था।

पानीपत। सिविल अस्पताल स्थित शव गृह के बाहर मृतक  मुस्कान के भाई व जीजा कक बयान गर्ज करती हुई पुलिस?

पानीपत। सिविल अस्पताल स्थित शव गृह के बाहर मृतक मुस्कान के भाई व जीजा कक बयान गर्ज करती हुई पुलिस?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed