फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If there is no supply in summer, the administration will deliver water tankers.

Panipat News: गर्मी में सप्लाई न आने पर प्रशासन पहुंचाएगा पानी के टैंकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
If there is no supply in summer, the administration will deliver water tankers.
पानीपत। प्रशासन गर्मी में पानी की मांग बढ़ने पर बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए एक्शन में आ गया है। गर्मी में सप्लाई न आने या फिर मांग अधिक होने पर जन स्वास्थ्य विभाग टैंकरों की मदद से पानी पहुंचाएगा। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी लगा दी है। अधिकारी दिन और रात के समय जरूरत पड़ते ही पानी पहुंचाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने वीरवार को इन सबको लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ जिला सचिवालय के सभागार में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से टैंकरों से संबंधित जानकारी भी हासिल की। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजय शर्मा ने बताया कि शहर में प्रतिदिन करीब 60 एमएलडी पानी की मांग है और इसको सुबह व शाम सप्लाई किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में मांग कुछ बढ़ी है। ऐसे में इस मांग को भी पूरा किया जाएगा। इसको लेकर जरूरत के हिसाब से ट्यूबवेल चलाए जाएंगे। सभी ट्यूबवेल ऑपरेटरों को भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed