फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the Ukraine-Russia war drags on, the textile city will suffer a loss of five thousand crores

यूक्रेन-रूस यद्ध खिंचा तो टेक्सटाइल नगरी को लगेगी पांच हजार करोड़ की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
If the Ukraine-Russia war drags on, the textile city will suffer a loss of five thousand crores
पानीपत। रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ गया है और यह यदि लंबा खिंचा तो टेक्सटाइल नगरी को पांच हजार करोड़ रुपये चपत चपेत लगेगी। रूस के साथ ही यूक्रेन समेत अन्य यूरोपीय देशों से पानीपत को इतनी कीमत का आर्डर मिला है, अब इसके रद्द होने की तलवार लटक रही है। इतना ही नहीं कच्चे तेल की कीमत बढ़ी तो धागा उत्पादन भी महंगा होगा। नतीजा पूरे टेक्सटाइल उद्योग पर महंगाई की मार भी पड़ेगी। ऐसे में उद्यमियों चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन देशों से मिले ऑर्डर हो सकते हैं कैंसल
यूक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिण-पश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा से लगती है। इन सभी देशों में पानीपत से टेक्सटाइल उत्पाद जाते हैं।
विज्ञापन

चीन से बेरुखी का मिल रहा था फायदा
कोरोना कॉल में चीन से बेरुखी के बाद भारत को फायदा मिला। यूरोपीय देशों से टेक्सटाइल के ऑर्डर की संख्या पानीपत में बढ़ी। इसका फायदा मिलने से हजारों करोड़ रुपये के ऑर्डर पानीपत को मिले और अब युद्ध ने इस गति को धीमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धागे के रेट 10 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ सकते हैं
युद्ध का सीधा असर कच्चे तेल पर पड़ा है, नतीजा भाव 100 डालर पर बैरल ब्रैंट हो गया है। इस तेजी के कारण पानीपत में खपत होने वाले पॉलिस्टर यार्न के दामों में आने वाले तीन दिन में 10 रुपये किलो तक की तेजी आ सकती है। पानीपत में रोजाना 2000 टन पॉलिस्टर यार्न की खपत है।

अगर लड़ाई लंबी चली तो बड़ा नुकसान होगा
युद्ध लंबा चला तो उद्योगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के ऑर्डर कैंसल हो सकते हैं। उद्यमियों को करीब पांच हजार करोड़ का नुकसान हो सकता है। - विनोद धमीजा, एक्सपोर्टर पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed