फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   If the new sugar mill is not started, the farmers will stage a sit-in in the secretariat, a week's ultimatum issued

नया शुगर मिल चालू नहीं हुआ तो किसान सचिवालय में देंगे धरना, एक सप्ताह का अल्टीमेटम जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
If the new sugar mill is not started, the farmers will stage a sit-in in the secretariat, a week's ultimatum issued
किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने जिला प्रशासन को नई शुगर मिल चालू करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट के पूरे होने का समय बीत चुका है, बार बार समय को बढ़ाया जा रहा है, लेकिन अब तक इसका काम पूरा नहीं किया गया है। इस सीजन में फिर से किसानों के सामने मिल में गन्ना डालने की परेशानी खड़ी हो सकती है। इस सीजन में भी नए मिल के चालू होने के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करनाल शुगर मिल का काम पानीपत शुगर मिल के काम के बाद शुरू किया गया था और उसका काम समाप्त भी हो चुका है। करनाल मिल चालू भी हो चुकी है लेकिन पानीपत की मिल अभी तक चालू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस मिल को लेकर एक बार फिर से किसानों की महापंचायत होगी और वह महापंचायत पानीपत सचिवालय में धरना देगी। हालांकि इससे पहले वे एक बार प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त पानीपत से औपचारिकता के तौर पर बैठक भी करेंगे और इस प्रोजेक्ट के लेट होने की जवाबदेही पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गोहाना रोड स्थित पुराने शुगर मिल को चलते करीब 65 साल हो चुके हैं। काफी ज्यादा पुराना होने की वजह से मिल की हालात खस्ता हो रही है, जिसके चलते सरकार ने गांव डाहर में करीब 350 करोड़ की लागत से नए शुगर मिल लगाने की घोषणा की थी। इसका काम मार्च 2018 में दिया गया था और फरवरी 2020 तक पूरा किया जाना था। लेकिन फरवरी 2020 के बाद से लेकर अब सिंतबर 2021 आ गया है। इस हिसाब से 30 माह बीत चुके हैं लेकिन अब तक ये प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि इस बार भी इस सीजन में भी चीनी मिल चालू नहीं हो पाएगी। ऐसे में नवंबर में पुराने शुगर मिल को ही चलाया जाएगा।

तीन माह में आय दोगुनी नहीं हुई तो मांगेंगे जवाब : रतनमान
महापंचायत के मंच से भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वायदा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। अब सिर्फ तीन महीने का समय बाकी है। अगर तीन महीने में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई तो किसान सरकार से जवाब मांगेंगे। भारत बंद पर रतनमान ने सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि इस दिवस को छुट्टी दिवस की तरह मनाएं और अपने घरों में ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed