{"_id":"61f445ab2951fd208546f1e4","slug":"if-the-name-of-the-child-is-in-the-second-draw-then-apply-online-from-today-panipat-news-knl973087199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का दूसरे ड्रा में नाम हो तो आज से करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का दूसरे ड्रा में नाम हो तो आज से करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
पानीपत। नियम 134ए के तहत पहले ड्रा के बाद शनिवार से दूसरा ड्रा के लिए विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरे ड्रा में आया है, वे शनिवार से स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहली लिस्ट में जिन बच्चों के नाम आए थे, उनके अभिभावकों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
शनिवार से दूसरी लिस्ट के विद्यार्थियों के अभिभावकों को दाखिले के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। सभी विद्यार्थियों को पहले पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके आधार पर बच्चों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे ताकि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ने का मौका मिल सके।
पहले ड्रा के बाद जारी लिस्ट के विद्यार्थियों को 15 जनवरी तक दाखिला लेने का समय दिया गया था। कोरोना महामारी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार अंतिम तिथि में कई बार बढ़ोतरी की गई ताकि कोई भी दाखिला लेने से वंचित न रहे। इसके बाद निजी स्कूलों को भी 134ए के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का रिकार्ड 26 जनवरी तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं ताकि बची हुई सीटों पर दूसरी लिस्ट जारी की जा सके। इसके लिए बचे हुए विद्यार्थियों को पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
दाखिले के लिए 29 जनवरी से 2 फरवरी तक आवेदन का समय दिया गया है। इस अवधि में विद्यार्थियों को स्कूलों का चयन करना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से सात फरवरी को दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं दूसरी लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 9 से 18 फरवरी तक अलॉट किए गए निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे।
पहले लिस्ट में 2069 में से केवल 1162 का हुआ है दाखिला
पहले लिस्ट में नाम आने वाले 2069 विद्यार्थियों में से अभी तक केवल 1162 विद्यार्थियों का ही दाखिला हो पाया था। वहीं अभी दूसरी आवेदन करने के बाद देखा जाएगा कि उन्हें कौन सा स्कूल अलॉट किया जाता है और कितने विद्यार्थियों का दाखिला हो पाता है।
दूसरे ड्रा के तहत जारी लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दो फरवरी तक यह आवेदन किया जा सकता है।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी