फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ICU opening date postponed again

Panipat News: आईसीयू के उद्घाटन की तारीख फिर टली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
ICU opening date postponed again
पानीपत। चार जिलों में होने वाले इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के उद्घाटन को लेकर संशय बना हुआ है। विभाग सुबह एसएनसीयू वार्ड के उद्घाटन का नोटिफिकेशन जारी करता है और दोपहर तक कार्यक्रम रद्द कर दिया जाता है। इसको लेकर निदेशालय स्तर पर पांच अगस्त को उद्घाटन तय किया था, लेकिन दोपहर होते होते इसे निरस्त कर दिया गया। एक माह में आईसीयू के उद्घाटन की तारीख चार बार टल चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पहले छह जुलाई, 14 जुलाई, 31 जुलाई व अब पांच अगस्त उद्घाटन की तारीख तय की गई थी। अब संभावना जताई जा रही है कि एनएचएम की हड़ताल खत्म होने के बाद ही आईसीयू का उद्घाटन होगा। वहीं दूसरी ओर आईसीयू के संचालन के लिए रोहतक पीजीआई में प्रशिक्षण पर गए डॉ. विशाल, डॉ. मोहित भट्टी, डॉ. गौरव सहगल, डॉ. तरुण महला, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति, रवि भारद्वाज, पवन व अरुण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है बुधवार को अंबाला, पानीपत, रोहतक व हिसार में एक साथ आईसीयू का उद्घाटन होना है।
विज्ञापन


बॉक्स

दूसरे जिलों से आते हैं मरीज, इसलिए आईसीयू यूनिट जरूरी



गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में असंध, सफीदों, शामली, कैराना व घरौंडा से भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां आईसीयू यूनिट की जरूरत है। इसी कारण यहां ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रहती है और गंभीर मरीज भी आसपास के शहरों से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। यहां आईसीयू की सुविधा होने से मरीजों को रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा। आईसीयू वार्ड में ही हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार की गई है। इसमें छह वेंटिलेटर लगाए गए हैं। आईसीयू में मरीजों के स्थिर होने के बाद उनको एचडीयू में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-



सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि आईसीयू वार्ड पूरी तरह से तैयार है। वह आईसीयू के मरीजों को दाखिल भी कर रहे हैं। अब तक आईसीयू के 18 मरीजों को ठीक भी किया जा चुका है। आईसीयू के उद्घाटन की तारीख मुख्यालय से निर्धारित होनी है। डॉक्टरों व नर्सिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। आईसीयू शुरू होने के बाद रोगियों को दूसरे हायर हेल्थ सेंटर में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed