{"_id":"6b01b1f6e803cb5ee5003b39","slug":"ib-college-secured-the-first-position-in-the-state-level-quiz-competition-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167990-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में आईबी कॉलेज ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में आईबी कॉलेज ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
- आर्य कॉलेज में आयोजित अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग में पाया दूसरा स्थान, प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी कॉलेज के विद्यार्थियों ने आर्य कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय अंतरमहाविद्यालय क्विज व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज की टीम ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशी ने कहा कि पढ़ाई के साथ शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस अवसर पर प्राध्यापिका मुस्कान और सुखजिंदर उपस्थित रही।
29