फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I took the bullet but did not recite Kalma, I entered the house and told about religion: Shastri

गोली खा ली पर कलमा नहीं पढ़ा हमने, घर में घुस धर्म बताया : शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
I took the bullet but did not recite Kalma, I entered the house and told about religion: Shastri
कार्यक्रम में प्रवचन देते बागेश्चर धाम धीरेंद्र शास्त्री। संवाद
पानीपत। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पहलगाम में हिंदुओं ने छाती पर गोली खा ली लेकिन कलमा नहीं पढ़ा। उन्होंने धर्म पूछकर गोली मारी थी। हमने भी घर में घुसकर अपना धर्म बताया। उनको आज भारत की ताकत का पता चल गया है।
विज्ञापन

उन्होंने ये बातें शनिवार को पानीपत में सेक्टर 13-17 के हुडा मैदान में आयोजित श्री हनुमंत कथा अमृत महोत्सव में कही। अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच और बागेश्वर धाम सेवा मंडल पानीपत के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय कथा में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने महाराज से आशीर्वाद लिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बूंदाबांदी के चलते करीब डेढ़ घंटे देरी से मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर कोई बागेश्वर धाम नहीं पहुंच सकता। वे शहरों में कार्यक्रम कर लोगों को सनातन धर्म का प्रचार कर रहे हैं। वे इसके लिए पदयात्रा भी कर रहे हैं। यात्रा में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपने तन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनको तन की बजाय अपने मन को संभालने पर ध्यान देना चाहिए। मन साफ है तो सबकुछ हासिल हो जाएगा। व्यक्ति कभी अपने से ऊपर वाले को देखेगा तो उसकी चिंता और बढ़ेगी। अगर वह अपने से नीचे वाले को देखेगा ताे उसको संतुष्टि मिलेगी। बाबा ने कथा के बाद भक्तों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। बागेश्वर सरकार के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री सात नवंबर को दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकालेंगे। इस दौरान लोगों से मिलेंगे ओर उनको हिंदू राष्ट्र का संकल्प दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने धर्म और इसकी शिक्षाओं को अपनाना होगा। दूसरे लोग नाम व धर्म बदलकर हिंदू बच्चों को बहका रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रवचन देते बागेश्चर धाम धीरेंद्र शास्त्री। संवाद

कार्यक्रम में प्रवचन देते बागेश्चर धाम धीरेंद्र शास्त्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed