{"_id":"6931e9abf0b0d8abe7015477","slug":"i-team-from-delhi-division-checks-capacity-of-track-finds-track-safe-panipat-news-c-244-1-pnp1011-148204-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिल्ली मंडल से आई टीम ने ट्रैक की क्षमता को जांचा, ट्रैक सुरक्षित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिल्ली मंडल से आई टीम ने ट्रैक की क्षमता को जांचा, ट्रैक सुरक्षित मिला
Fri, 05 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेक की जांच करती हुई इंस्पेक्शन कार। संवाद
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर वीरवार को करीब पौने बारह बजे रेलवे के दिल्ली मंडल से पहुंची इंजन टीम ने लगभग पौने दो घंटे तक ट्रैक का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान इंस्पेक्शन कार (जांच वाहन) ट्रैक पर धीमी गति से चलती रही और उसमें लगे विशेष मापक यंत्रों के माध्यम से पटरियों की हर गतिविधि को जांचा गया। स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संदीप कल्याण भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने निरीक्षण टीम के साथ मिलकर ट्रैक की हर तकनीकी स्थिति को बारीकी से परखा।
रेलवे ट्रैक पर चलने वाली यह विशेष जांच कार रेलवे सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसमें लगे यंत्र ट्रैक की एलाइनमेंट, स्तर, गैप, जोड़, कंपन, ढलान, मोड़, और पटरियों की मजबूती जैसे सभी तकनीकी पहलुओं का परीक्षण करते हैं। ट्रैक पर चलने वाली सामान्य ट्रेनें इन बारीकियों को नहीं पकड़ पाती इसलिए रेलवे समय-समय पर इस विशेष कार के माध्यम से जांच करता है। रेलवे ट्रैक पर लगातार भारी भरकम ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे पटरियों पर दबाव बढ़ता है। यदि समय रहते छोटे-छोटे खामियां पकड़ में न आएं, तो आगे चलकर हादसे की संभावना बढ़ सकती है इसलिए ट्रैक की नियमित जांच की गई है।
वर्जन :
इंस्पेक्शन कार के अंदर लगे यंत्र ट्रैक की हर गतिविधि को रिकॉर्ड करते हैं। यह यंत्र पटरियों के बीच की दूरी, ऊंचाई, ढलान, कंपन, और अन्य तकनीकी मानकों को तुरंत दिखा देते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या असमानता इन मीटरों पर तुरंत नजर आ जाती है। पूरे ट्रैक की गहन जांच की गई और कहीं भी कोई तकनीकी खामी नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्शन कार समय-समय पर इसी प्रकार ट्रैक का निरीक्षण करती है जिससे किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
-संदीप कल्याण, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे स्टेशन।