फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I-Phone snatch from sanetery shop owner

गोहाना रोड पर साइकिल पर सैर कर रहे दो बदमाशों ने झपटा आईफोन 11 प्रो मैक्स, फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
I-Phone snatch from sanetery shop owner
बाइक सवार दो बदमाश गोहाना रोड पर साइकिल पर सैर कर रहे सैनेटरी दुकान मालिक से आईफोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने राहगीर की मदद से आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। जिसके बाद उसने किशनपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अग्रसेन कॉलोनी निवासी रजत पुत्र हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सैनेटरी की दुकान है। रविवार को शाम साढ़े नौ बजे वह अपने दोस्त प्रविंद्र सिंह के साथ साइकिल पर इवनिंग वॉक पर सैर करने के लिए निकला था। वह गोहाना रोड से होते हुए जीटी रोड की तरफ से अपने घर जा रहे थे। गोहाना रोड फ्लाईओवर से उतरते समय पीछे से बाइक पर आए दो युवक उसका 1.20 हजार रुपये कीमत का आईफोन छीनकर भाग गए। उसने ब्लूटूथ लगा रखे थे, जो कुछ देर बाद डिस्कनेक्ट हो गया। इसी बीच उसने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार से मदद ली। वह ढूंढते हुए घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर संजय चौक पर पहुंचा तो उसका ब्लूटूथ कनेक्ट हो गया। उसने आस पास ढूंढा लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद आरोपी ने फोन स्विच ऑफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed