फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I have lost, Baba, but I have faith in you... Devi Mandir reverberated with bhajans

Panipat News: हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है... भजनों से गूंज उठा देवी मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
I have lost, Baba, but I have faith in you... Devi Mandir reverberated with bhajans
पानीपत। हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है... दीवाने मुझे ले चल खाटू धाम.... गजब मेरे खाटू वाले गजब थारे ठाठ निराले.... ऐसा रंगा हूं श्याम के रंग में होश गंवा बैठा हूं... भजनों से प्राचीन श्रीदेवी मंदिर गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे।
विज्ञापन

रविवार को मौका श्याम रस सेवा समिति द्वारा प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में चतुर्थ श्री श्याम वंदना महोत्सव का। गायक कन्हैया मित्तल, गुरुग्राम से नरेश सैनी, पानीपत से आशु वर्मा और राजस्थान से वैष्णवी जनवेजा ने भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि समाजसेवी विजय जैन और संजय गर्ग रहे। बाबा श्याम की ज्योत प्रचंड नरेश सिंगला द्वारा की गई। महोत्सव में अनेक कलाकारों ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

महोत्सव में चार लकी लाेगों को चांदी के लड्डू गोपाल दिए गए। कोलकाता के फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव में बाबा का 56 भोग का भंडारा लगाया गया। समिति के प्रधान अमित राज गुप्ता ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ साढे चार बजे नरेश सिंगला ने बाबा की ज्योत प्रचंड कर किया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने लक्की चार कूपन भी निकाले और चांदी के लड्डू गोपाल को पाकर उनके उत्साह का ठिकाना न रहा। कलाकारों द्वारा सबके सामने कूपन खोले गए। महोत्सव में मुख्य गायकों ने हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है... दीवाने मुझे ले चल खाटू धाम.... गजब मेरे खाटू वाले गजब थारे ठाठ निराले.... ऐसा रंगा हूं श्याम के रंग में होश गंवा बैठा हूं... भजनों के माध्यम से बाबा को बुलाने का प्रयास किया। मधुर भजनों को सुनकर श्रद्धालु खड़े होकर नाचने लगे। महोत्सव में बाबा श्याम के नाम पर 56 भोग के अटूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान अमित राज गुप्ता, कैलाशी सेवा समिति फाउंडेशन के प्रधान अशोक कैलाशी, कुलदीप गोयल, मुकेश बंसल, संजय बंसल, गंगाराम मंगला, सुशील गोयल, सुशील मित्तल और राजकमल गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed