फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I do not want to go to Vrindavan, people said, devotees danced on my saying

Panipat News: मैं वृंदावन जाना नी चाहे लोग बोलिया बोलन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
I do not want to go to Vrindavan, people said, devotees danced on my saying
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में चल रही प्रभात फेरियों के क्रम में रविवार को 26वीं प्रभात फेरी रविवार को डॉ. सतीश मल्होत्रा एवं डॉ. विकास मल्होत्रा के निवास स्थान पर संपन्न हुई। समिति के प्रधान सुरेश सरदाना एवं राजेंद्र कामरा ने बताया कि प्रभातफेरियों की शृंखला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक जारी रहेगी। सुबह के समय श्री कृपा बिहारी की पालकी एवं पावन ध्वज मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी स्थल पर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद खुशवंत मिड्ढा ने लाडली अद्भुत नजारा तेरे बरसाने में है और गुनगुन मल्होत्रा ने मैं वृंदावन जाना नी चाहे लोग बोलिया बोलन जैसे भजनों से श्रोताओं को भक्ति रस में डूबो दिया।

भजन मंडली ने मनमोहक भजनों के माध्यम से कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया। प्रभात फेरी की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। मोंटी कामरा के भजन एक और कृपा की कर दो लाडली श्री राधे पर संगत भाव विभोर होकर झूम उठी। प्रभात फेरी का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर लक्की मेहता, टोनी आहूजा, किरण मल्होत्रा, गीता मल्होत्रा, फाल्गुनी, संजना, युवराज, अयान, राजेश मुंजाल, सतीश मुंजाल, लक्ष्मण, राकेश, भारत वाधवा, शक्ति शर्मा, सागर शर्मा एवं धीरज गंभीर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed