फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hydra driver crushes man, dies

Panipat News: हाइड्रा चालक ने व्यक्ति को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hydra driver crushes man, dies
पानीपत। जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास एक हाइड्रा चालक ने व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई। हाइड्रा चालक वहां से फरार हो गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने हाइड्रा को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कच्चा कैंप निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उसका जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास चिकन कॉर्नर है। वो शनिवार रात को चिकन कॉर्नर पर बैठा था। उसके चिकन कॉर्नर के सामने एक व्यक्ति रोड पर खड़ा था। रात करीब साढ़े 11 बजे बाबरपुर की ओर से एक हाइड्रा तेज रफ्तार गति से आया और उस व्यक्ति को कुचल दिया। हाइड्रा चालक हाइड्रा को छोड़कर वहां से फरार हो गया। उन्होंने उस वक्त को एंबुलेंस बुलाकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed