फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband threatens to kill him for not withdrawing pending cases in court

कोर्ट में विचाराधीन मामलों को वापस न लेने पर पति ने दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Husband threatens to kill him for not withdrawing pending cases in court
पानीपत। कोर्ट में विचाराधीन घरेलू हिंसा, तलाक और खर्चे के मामलों को वापस न लेने पर पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

कुलदीप नगर निवासी अनीमा ने बताया कि 23 मार्च 2014 को उसकी करनाल के गांव दुपेडी निवासी रवि के साथ शादी हुई थी। उसका दो वर्ष एक बेटा है। पीड़िता ने बताया कि पति नशे का आदी है और अक्सर वह उसके साथ मारपीट करता है। तंग आकर वह मायके में आ गई थी। उन्होंने खर्च, तलाक और घरेलू हिंसा के मामले में अदालत में याचिका लगाई है, जो विचाराधीन है। उसे जून की छह तारीख मिली थी। अब पति फोन पर केस वापस लेने का दबाव बनाता है, न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed