फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband sets house on fire for not naming registry, wife accused of burning alive

रजिस्ट्री नाम न करने पर पति ने घर में लगाई आग, पत्नी का जिंदा जलाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Husband sets house on fire for not naming registry, wife accused of burning alive
पानीपत। मकान में आग लगने के बाद जल कर राख हुआ समान। - फोटो : Panipat
राजनगर में मकान की रजिस्ट्ररी नाम न कराने से खफा एक पति ने अपने ही घर में आग लगा दी। पत्नी का आरोप है कि पति ने उसे और बच्चों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी छत के रास्ते से घर में आए और उन्हें बचाया। आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

राज नगर निवासी शशि ने बताया कि उसकी 15 साल पहले प्रदीप उर्फ लंबू के साथ शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। पति नशे की हालत में घर आता और दहेज लाने के लिए प्रताड़नाएं देता। बच्चे बचाने के लिए आते तो पति उनके साथ भी मारपीट करता था। पीड़ित ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए मायके से पांच लाख रुपये लाकर शहर में एक मकान खरीदा। जिसकी रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।
विज्ञापन

इससे खफा सास और जेठानी ने पति को भड़काना शुरू कर दिया। पति नशे की हालत में आता और मकान नाम कराने का दबाव बनाता। वह मना करती तो उसके साथ मारपीट करता। गत 21 अगस्त को नशे की हालत में पति घर आया और आते ही घर में आग लगाकर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित ने शोर मचाया तो पड़ोसी छत के रास्त से घर में आए और उनकी जान बचाई। पीड़ित किसी तरह अपने मायके पहुंची और महिला थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मायके जाने के लिए पूछा तो निकाल लिया चाकू
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त को उसने पति से रक्षाबंधन के पर्व पर मायके जाने के लिए पूछा तो वह आग बबूला हो गया। उसने बेल्ट से उसे पीटना शुरू कर दिया। गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो दोनों बच्चों समेत उसे एक कमरे में बंद कर दिया। दुकान से चाकू लेकर आया और धमकी दी कि तीनों को चाकू से काटकर आग में जलाऊंगा और कुछ देर बाद पति ने घर में आग लगा दी।

आरोपी पति प्रदीप, सास सरिता, जेठानी ममता और भतीजे विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर सुनीता, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed