फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband evicted wife from home for dowry

पति ने पत्नी को दहेज के लिए घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Husband evicted wife from home for dowry
साईं कॉलोनी निवासी एक महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने और चार साल के बेटे और छह वर्षीय बेटी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दोनों मासूम बच्चों को अपने पास रखकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। अब वह उसके दोनों मासूम बच्चों से मारपीट कर उसकी वीडियो क्लिप बनाता है और उसे भेजता है। महिला ने पुलिस से बच्चों को पति के चंगुल से छुड़ाकर लाने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन

साईं कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गांव सिवाह निवासी बिट्टू के साथ 26 फरवरी 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उसने विरोध करने किया तो दो अगस्त 2020 को पति ने उसका चार वर्षीय बेटा अपनेपास रखकर उसे घर से निकाल दिया। उसने सेक्टर-29 में पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसके पास आ गए उसकी बेटी को भी उसके पास से ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने पति पर आरोप लगाया कि उसने एक फर्जी आईडी बनाई और लोगों को उसका नंबर भेज दिया। इसके बाद उसके पास फोन कॉल और व्हाट्सएप पर मैसेज आने शुरू हो गए। उसने पता किया तो इस मामले का खुलासा हुआ। उसका कहना है कि वह उससे बदला लेने के लिए छह वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे से मारपीट करता है। यहां तक मारपीट करते हुए लाइव व्हाट्सएप वीडियो कॉल उसे दिखाता है। महिला का आरोप है कि दूसरी शादी करने के बाद वह बच्चों को शोषण कर रहा है। उसने मांग की है कि पति की चंगुल से बच्चों को छुड़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला की शिकायत पर धारा 494,509,506, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 और अन्य धाराओं के तहत आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
- अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed