फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hundreds of youth participated in physical counseling for admission in PG first year.

Panipat News: पीजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हुए सैंकड़ों युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of youth participated in physical counseling for admission in PG first year.
पीजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हुए सैंकड़ों युवा
विज्ञापन

- नए पंजीकरण भी करवा सकेंगे विद्यार्थी, 09 से 24 अगस्त तक चलेगी ओपन काउंसलिंग
- पीजी कक्षाओं में पहली मेधा सूची के आधार पर अब तक हुए 12602 दाखिले
- पहली मेधा सूची में दाखिले से वंचित विद्यार्थी फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो ले सकेंगे दाखिला
- जिले के 10 कॉलेजों में 2240 सीटों पर चल रही दाखिला प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। प्रदेश सहित जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए दूसरे चरण में वीरवार को फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला किए गए। पहली मेधा सूची के अनुसार दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हुए। जिले के विभिन्न पीजी महाविद्यालयों में सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इस दौरान कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ रही। पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो चुकी है। पहले चरण में प्रदेश में 11037 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं, गुरुवार शाम को ही नए पंजीकरण के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल खोल दिया गया। विद्यार्थी 09 से 24 अगस्त तक नए पंजीकरण के साथ फिजिकल काउंसलिंग में शामिल होकर स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला ले सकेंगे।




प्रदेश में 12602 विद्यार्थी ले चुके दाखिला

प्रदेश के 208 स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में 64 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए गुरुवार को फिजिकल काउंसलिंग के साथ नए पंजीकरण शुरू हुए। गुुरुवार को 400 नए पंजीकरण हुए जबकि 1622 विद्यार्थियों ने फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला लिया। अब तक 32518 पंजीकरण और 12602 दाखिले हो चुके हैं। इससे पहले 30 जुलाई तक चली पंजीकरण प्रक्रिया में 32118 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल हुए 12602 दाखिलों में से 10366 छात्राओं ने दाखिला लिया है जो कुल दाखिले का करीब 82 प्रतिशत है। वहीं, जिले के 10 पीजी महाविद्यालयों में 2240 सीटों पर दाखिले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन





मैसेज न मिलने से दाखिले से वंचित रह रहे विद्यार्थी
पंजीकरण करवा चुके विद्यार्थियों के पास उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से मेधा सूची में नाम आने अथवा मेधा सूची जारी होने का कोई मैसेज न आने के कारण कई विद्यार्थी दाखिले से वंचित हैं। दाखिला नोडल अधिकारी पंकज चौधरी ने बताया कि पहले निदेशालय की ओर से मेधा सूची जारी होने के बाद सूची में शामिल विद्यार्थियों के पास मैसेज आता था जिससे विद्यार्थी समय रहते दाखिला करवा लेते थे। लेकिन इस बार निदेशालय द्वारा मैसेज नहीं किए गए जिससे विद्यार्थियों को मेधा सूची जारी होने अथवा सूची में नाम आने बारे पता नहीं चला और वे दाखिला लेने से वंचित रह गए। हालांकि अब विद्यार्थी 24 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी हैं। वीरवार को फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले किए गए। कॉलेज में पीजी प्रथम वर्ष में करीब 150 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। कॉलेज में 330 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाए हुए हैं।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed