{"_id":"64e3c7e8274aad979f057c35","slug":"hug-death-two-days-before-birthday-posted-status-brother-rai-i-did-not-forget-you-panipat-news-c-244-1-sknl1015-4559-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जन्मदिन से दो दिन पहले मौत को लगाया गले, स्टेटस लगाया- भाई रै मने भूल ना जाइयो तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जन्मदिन से दो दिन पहले मौत को लगाया गले, स्टेटस लगाया- भाई रै मने भूल ना जाइयो तम
विज्ञापन
पानीपत। सोनीपत के मदीना निवासी अमन उर्फ शुभम का 23 अगस्त को जन्मदिन था। 20 साल का होने से दो दिन पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। अमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस लगाया था। उसके साथ उसके दोस्त साहिल ने भी इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाए थे। अमन ने लॉस्ट डे लिखकर स्टेटस लगाया कि भाई रै मने भूल ना जाइयो तम, मेरे हक नै लाइयो तम...। इसमें अमन होटल के अंदर वीडियो बना रहा है, उसकी आंखें भी रुआंसी सी लग रही हैं। वहीं साहिल ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया था कि जिंदगी की तलाश में हम, मौत के कितने पास आ गए। साहिल ने जिस फोटो को स्टेटस पर डाला, उसके बैकग्राउंड में एक बड़े पंख हैं।
उरलाना कलां निवासी साहिल ने बताया कि मदीना गांव का साहिल उसकी मौसी का लड़का है। वह तीन दिन पहले घर से चला गया था। उसकी शनिवार को फोन पर साहिल से बात हुई थी। उसने कहा था कि वह गांव गोली असंध में अपनी बुआ के पास है। वह रविवार को घर आ जाएगा। साहिल की मां राजपति और पिता राममेहर ने रविवार को सुबह करीब नौ बजे बात की। साहिल ने कहा कि वह गोहाना आ गया है, चंद मिनटों में घर पर होगा। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाए। वह लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने साहिल के दोस्त अमन के पास फोन किया तो उसने भी फोन नहीं उठाए। वह साहिल के पास 100 से अधिक फोन कर चुके थे, लेकिन उन्होंने एक बार फोन नहीं उठाया।
साहिल ने बताया कि उसके मौसेरे भाई साहिल ने रविवार शाम करीब पांच बजे इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया। बैकग्राउंड में लगे बड़े पंख को वह पहचान गया। यह लोकेशन पानीपत में थी। इसके बाद वह उसे पानीपत में उसे ढूंढने में जुट गए।
विज्ञापन
साहिल ने बताया कि वह अपने मामा के साथ उसे ढूंढ रहा था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने परिवार से संपर्क किया। मौसी ने उनके पास फोन किया और कहा कि पुलिस ने साहिल को पकड़ रखा है। इससे उन्हें पहले खुशी हुई कि शुक्र है वह जिंदा है, लेकिन जब मौके पर गए तो साहिल और अमर का शव देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
नौ अगस्त को मतलौडा गांव के राजन और औसर निवासी अंकित दोनों मौसेरे भाइयों ने शेरा सड़क पर जंगल में एक ही रस्सी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अंकित और राजन ने भी मरने से पहले स्टेटस लगाया था। दोनों एक गांव की दो युवतियों से प्रेम करते थे। वे उनसे प्रेम विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के नाखुश होने की वजह से विवाह नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
पुलिस की मौजदूगी में जब होटल संचालक ने मास्टर की से ताला खोला तो साहिल और अमन के शव बेड पर पड़े थे। इनमें एक का शव अर्धनग्न अवस्था में था, जबकि दूसरा कपड़ों में था। एफएसएल टीम को मौके से जहरीली गोलियां मिलीं, जिनको कब्जे में लेकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में दोनों की आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल को कब्जे में लिया है। उन्हें लैब भेजकर डाटा खंगाला जाएगा। इसके अलावा आखिरी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।