{"_id":"627ebcfe43fc656d763eea39","slug":"hsvp-s-land-will-be-monitored-from-satellite-panipat-news-knl1081071114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैटेलाइट से रखी जाएगी एचएसवीपी की भूमि पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैटेलाइट से रखी जाएगी एचएसवीपी की भूमि पर नजर
विज्ञापन
अब हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की भूमि पर नजर रखेगा। विभाग ने जो भी भूमि एक्वायर की है उसकी देखरेख हरसेक करेगा। अब लोग विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं कर सकेंगे। विभाग भूमि अधिग्रहण के लिए लोगों को नोटिस जारी करेगा। अगर नोटिस मिलने के बाद कोई उस भूमि पर निर्माण कार्य करता है तो विभाग के अधिकारियों को एक क्लिक से ही इसका पता चल सकेेगा। हरसेक ने इस संबंध में प्रदेश भर में अपना सर्वे भी शुरू कर दिया है।
जब सरकार नए सेक्टर विकसित करने के लिए लोगों को भूमि अधिग्रहण का नोटिस देती है तो लोग यहां पर रातों रात मकान खड़ा कर देते हैं। फिर महंगी दर के प्लॉट का दावा ठोक देते हैं। ऐसे हजारों केस अदालत में विचाराधीन हैं। अब नोटिस देने के बाद से ही हरसेक उस भूमि की सेटेलाइट से मॉनिटरिंग शुरू कर देगा। अवैध कब्जे को रोका जा सकेगा।
जब भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण नए सेक्टरों के लिए भूमि एक्वायर करेगा उसे हरसेक को इसकी जानकारी देनी होगी। इस जानकारी के बाद हरसेक वहां की मॉनीटरिंग करेगा। हरसेक ये जानकारी जुटाएगा कि उस भूमि पर मकान, पार्किंग कांप्लेक्स आदि तो नहीं बने हैं। यदि कोई रातों रात मकान का निर्माण करेगा तो सेटेलाइट में कैच हो सकेगा।
विज्ञापन
अभी तो विभाग मैन्यूअली मॉनिटरिंग कर रहा है। भविष्य में हरसेक की मदद ली जा सकती है। जिस प्रकार फसल की गिरदावरी होती है। इस प्रकार ये काम हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा।
सुरेंद्र सिंह, संपदा अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण