फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HSVP accused of breaking promises, sector residents will surround three

Panipat News: एचएसवीपी पर वादा खिलाफी के आरोप, सेक्टरवासी तीन को करेंगे घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
HSVP accused of breaking promises, sector residents will surround three

विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन ने एचएसवीपी हरियाणा (शहरी विकास प्राधिकरण) की सेक्टरों की अनदेखी पर मोर्चा खोल दिया है। कन्फेडरेशन ने तीन मार्च को एस्टेट कार्यालय पर तीन दिन के लिए धरना प्रदर्शन कर घेराव करने का फैसला लिया है। आरोप है कि एचएसवीपी के अधिकारी तीन बार की बैठकों में आश्वासन देने के बाद भी मूलभूत सुविधा नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे में सेक्टरों में रहना मुश्किल हो गया है।

हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन की बैठक शुक्रवार को सेक्टर-सात में की। कन्फेडरेशन के जिला संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि सेक्टरवासी कई साल से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। एस्टेट कार्यालय के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। सभी सेक्टरों के आरडब्ल्यूए ने मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर 16 जनवरी को अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में 15 दिन में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया था। इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है। सेक्टरवासियों ने 17 फरवरी को सभी संपदा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर तीन मार्च को एस्टेट कार्यालय सेक्टर-18 में धरना प्रदर्शन और घेराव करने की चेतावनी दी थी। संपाद अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने उनके साथ वादा खिलाफी की है। जिससे सभी सेक्टरों की आरडब्ल्यूए में रोष व्याप्त है। सेक्टर- सात के प्रधान मास्टर रणधीर सिंह व उपप्रधान रामपत नैन ने बताया कि दो साल से सेक्टरों में सड़कों और पार्कों की सफाई का काम बंद है। सीवर व्यवस्था भी न के बराबर है। सेक्टरों की सड़के टूटी पड़ी हैं। इनकी मरम्मत तक नहीं कराई जाती। ग्रीन बेल्ट पर कब्जे कर लिए हैं। सेक्टरों में सीवर का पानी ग्रीन बेल्ट में डाला जा रहा है। इसकी निकासी का कोई प्लान नहीं बनाया है। इस अवसर पर सतबीर सिंह, दिनेश, जयपाल सिंह, रणधीर मलिक, मोहब्बत सिंह, पाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, धर्मबीर सिंह, सुभाष चंद्र, अशोक चोपड़ा, सुरेंद्र सिंह लठवाल और रामप्रसाद मोर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed