फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hotels and Dharamshalas rooms full for Samagam

Panipat News: समागम के लिए होटल और धर्मशालाओं कमरे फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Hotels and Dharamshalas rooms full for Samagam
समालखा। संत निरंकारी वार्षिक समागम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जीटी रोड पर दिल्ली से करनाल तक के होटल और धर्मशालाओं में कमरे बुक हो चुके हैं। वहीं सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आध्यात्मिक स्थल पर रहकर जहां तैयारियों का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन

28 से 30 अक्टूबर तक भोड़वाल माजरी में होने वाले वार्षिक संत निरंकारी समागम में से लाखों की संगत पहुंचेगी। इसके लिए स्थल पर कई एकड़ में टेंट की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त होटल और धर्मशालाओं में भी संगत द्वारा कई महीने पहले ही एडवांस बुकिंग करा दी है। इसमें भारतीय सहित विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड पर शायद ही कोई होटल ऐसा होगा जहां पर उक्त तीन दिनों के लिए कमरा खाली हो। इसके अतिरिक्त होटल मालिक कमरों के अपनी मर्जी का किराया भी ले रहे हैं। होटल में कमरे नहीं मिलने के कारण संगत साथ ही आसपास के गांव पट्टीकल्याणा, माजरी, पांछी गुजरान, हलदाना सहित समालखा शहर में कमरे किराए पर ले रहे हैं। घरों में तीन दिन के लिए पांच-छह हजार रूपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मालिक ने बताया कि गत वर्ष जो निरंकारी उनके होटल में रुके थे उन्होंने कई महीने पहले ही बुकिंग करवा ली है। उन्हें ही प्राथमिकता दी गई है। उनका प्रयास रहता है कि कमरा बुक करवाने वाले किसी भी निरंकारी को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed