फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Horrific road accident on Panipat-Rohtak highway, two killed and one injured

Haryana: पानीपत-रोहतक हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और एक घायल

Sun, 02 Feb 2025 12:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:17 PM IST
सार

मृतक राजीव हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे और उनकी तैनाती सुनारिया में थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Horrific road accident on Panipat-Rohtak highway, two killed and one injured
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत शनिवार देर रात पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव के पास एक कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसराना थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, रोहतक जिले के रहने वाले तीन लोग—राजीव (पुत्र समय सिंह, निवासी नया बांस), सतेंद्र (पुत्र रणबीर, निवासी उत्तम विहार, वार्ड नंबर 21), और सुनील (पुत्र टेकराम, निवासी समचाना)—अर्टिगा कार (HR-12Y-3515) में सवार होकर रोहतक से पानीपत की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 12:30 बजे शाहपुर अड्डा (थाना इसराना) के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतेंद्र ने इलाज के दौरान एनसी मेडिकल कॉलेज, इसराना में दम तोड़ दिया। सुनील गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव हरियाणा पुलिस में थे तैनात
सूत्रों के अनुसार, मृतक राजीव हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे और उनकी तैनाती सुनारिया में थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed