फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hobpass portal stalled, work on state maps stopped

Panipat News: होबपास पोर्टल ठप, प्रदेश के नक्शों का काम बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:58 PM IST
विज्ञापन
Hobpass portal stalled, work on state maps stopped
पानीपत। हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (होबपास) एक महीने से ठप है। इससे शहरी स्थानीय निकाय और नगर योजनाकार विभाग की पूरे प्रदेश के 90 शहरों में परेशानी आ रही है। होबपास ठप होने से न तो भवनों के नक्शे अपलोड हो रहे हैं और न ही अपलोड नक्शों को अप्रूवल मिल पा रही है। प्रदेश में करीब 1500 फाइल पोर्टल पर अटकी हुई है। नियमानुसार इनको 15 दिन में मंजूर करना होता है। इन सबके चलते लोगों के बैंक लोन के साथ मकान बनाने का सपना भी लटक गया है।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय विभाग और नगर योजनाकार विभाग के नक्शे पहले ऑफलाइन जमा होते थे। सरकार ने नवंबर 2019 को ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर दिया। हरियाणा ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर नक्शे जमा होने लगे। यह नक्शे विभाग से पंजीकृत आर्किटेक्ट ही करा सकते हैं। नियमानुसार 15 दिन में नक्शा पास करना होगा। पिछले एक महीने से ऑनलाइन पोर्टल बंद है। पानीपत के आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने मुख्यमंत्री व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को ईमेल के माध्यम पत्र भेजा है। उन्होंने पोर्टल जल्द सुचारु कराने की मांग की है। कपूर ने बताया कि पिछले तीस दिन से होबपास पोर्टल ठप है। किसी को अपने भवन का निर्माण कार्य शुरू करना है तो किसी को बैंक से लोन लेना है।नक्शे अप्रूव कराने के लिए लोग भटक रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
नक्शे बिना बैंक से लोन अटका
संदीप चौहान ने बताया कि उनको समालखा की ऑफिसर कालोनी में प्लॉट पर मकान बनाना है। इसका नक्शा दो फरवरी को होबपास पर ऑनलाइन अप्लाई किया था। उसका नक्शा आज तक पास नहीं हुआ है। जिस कारण बैंक से लोन अटक गया है। मकान बनाने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया। इसी तरह सुनीता देवी, प्रहलाद त्यागी, शालू चोपड़ा, नरेश कुमार व रीना भुक्कल ने बताया कि भवनों के नक्शे पास न हो पाने से वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
होबपास पोर्टल में तकनीकी खामी चल रही है। पिछले कई दिन से पोर्टल बंद है। इस बीच कई बार थोड़ी देर चला है। सोमवार को पोर्टल चलने का मैसेज भी मिला है। इसके सुचारु रूप से चलने पर काम शुरू किया जाएगा।
योगेश कुमार, एटीपी, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed