फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   hit lock on substation

फिर जड़ा सबस्टेशन पर ताला

Thu, 26 Sep 2013 12:26 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 26 Sep 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
hit lock on substation
थर्मल के गांव जाटल के ग्रामीणों ने बिजली किल्लत के कारण एक बार फिर सब स्टेशन के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलाया। इससे पहले भी ग्रामीणों ने बीती रात को सब स्टेशन के गेट पर ताला लगा दिया था।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश जैन के पैतृक गांव जाटल के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे सब स्टेशन में बिजली सप्लाई बंद करके मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे क्षेत्र में करीब चार घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन


ग्रामीण 20 घंटे निर्बाध पावर सप्लाई की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही निगम के सिटी डिवीजन केे एक्सईएन कशिश मान और एसडीओ एसपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर ताला खुलाया और बिजली सप्लाई बहाल कराई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब से नए एसडीओ ने चार्ज संभाला है वे अपनी मनमर्जी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके क्षेत्र में पक्षपात किया जा रहा है। दिन के समय आने वाली बिजली सप्लाई में पहले की अपेक्षा इस समय कमी की है। इससे परेशान होकर उन्होंने ताला लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिलेगी वे चुप नहीं बैठेंगे।


मंगलवार रात को निकाला था गुस्सा
ग्रामीणों ने मंगलवार रात को भी पावर हाउस के गेट पर ताला जड़ दिया था। इससे आधी रात तक क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों और गांवाें की बिजली सप्लाई बंद रही थी। सूचना मिलते ही नहर नाका चौकी इंचार्ज एएसआई दलजीत मान मौके पर पहुंचे थे। उनके समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने ताला नहीं खोला था। ग्रामीण निगम अधिकारियों के आने के बाद ही ताला खोलने की जिद पर अड़े रहे। जब कोई अधिकारी मौके नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने अपने आप ही रात्रि करीब दो बजे ताला खोल दिया और अपने घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed