फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   High speed roadways bus hit the dumper from behind, dumper driver killed, 30 passengers on the bus injured

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने डंपर को पीछे से मारी टक्कर, डंपर चालक की मौत, बस में सवार 30 यात्री घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
High speed roadways bus hit the dumper from behind, dumper driver killed, 30 passengers on the bus injured
पानीपत/इसराना। रोहतक-पानीपत रोड पर डाहर गोल चक्कर के पास वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ओवरटेक करने में डंपर में टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगने से डंपर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्री भी घायल हुए हैं। इन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों से रोड से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी गांव मांडी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह वीरवार को निजी काम से गांव से पानीपत शहर जा रहा था। जब वह डाहर गोल चक्कर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस आई और डंपर के पीछे टकरा गई। डंपर पलटने से नीचे दबने और सिर पर गंभीर चोट के कारण चालक नरेश कुमार (35) पुत्र सुखबीर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद नरेश के शव को बाहर निकाला। रोडवेज बस में सवार करीब 30 लोग भी घायल हो गए। इस बीच आरोपी रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बस में सवार अंबाला निवासी चंदन कुमार (40) ने बताया कि सोनीपत डिपो की रोडवेज बस रोहतक से चंडीगढ़ के लिए चली थी। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ बस में सवार होकर अंबाला जा रहा था। रोडवेज बस चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने नहीं सुनी। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई। किसी के सिर तो किसी हाथ व पैर में चोट लगी। उसके अलावा बस में सवार गांव रेरकलां निवासी कर्मबीर (22), भिवानी निवासी राकेश (47), रामकिशन, शिव कुमार, चंद्रो देवी, राकेश और मंजू के साथ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी का सामान्य अस्पताल में इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर पलटने से लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया
डंपर पलटने से रोहतक पानीपत हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और डंपर व रोडवेज बस को हटवाकर जाम खुलवाया। फिर मृतक के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहां पर पुलिस ने परिजनों से पंचनामा भरवा कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
दो बच्चों का पिता था नरेश, तीन बहनों का था इकलौता भाई
परिजनों ने बताया कि डंपर चालक नरेश शादीशुदा था। उसके दो बच्चे है, बड़ा बेटा करीब 10 वर्षीय अस्मित है और एक सात वर्षीय छोटा बेटा है। नरेश तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह पहले खेतीबाड़ी करता था। एक साल पहले ही नरेश ने डंपर पर ड्राइवर की नौकरी शुरू की थी। वीरवार को वह डंपर लेकर पानीपत जा रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी, प्रत्यक्षदर्शी राजेश की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है। - इंस्पेक्टर दीपक कुमार,इसराना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed