फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   High flow nazar canua machine will be life saver for newborns

Panipat News: हाई फ्लो नेजर कैनुआ मशीन होगी नवजातों के लिए जीवन रक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
High flow nazar canua machine will be life saver for newborns
पानीपत। कोरोना के बाद अब एच3एन2 का खतरा बढ़ रहा है। दोनों वायरस सांस लेने में तकलीफ पैदा करते हैं। बच्चों के लिए यह वायरस खतरनाक माना जा रहा है। एसएनसीयू वार्ड में दाखिल बच्चों को ऑक्सीजन वेंटिलेटर के माध्यम से दी जाती है। अब स्वास्थ्य विभाग ने बाल रोगियों को बचाने के लिए एसएनसीयू वार्ड में चार हाई फ्लो नेजर कैनुआ मशीन उपलब्ध कराई हैं। यह नवीनतम तकनीकी की मशीन भी जीवन रक्षक की भूमिका निभाएगी। इससे एक मिनट में 60 लीटर तक मरीज को ऑक्सीजन देकर जीवन बचा सकते हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह इस मशीन को इंस्टॉल करने का काम शुरू होगा। डॉक्टरों के लिए प्रशिक्षण सेशन भी शुरू किए जाएंगे। फिर डॉक्टर स्टाफ को मशीन के बारे में समझाएंगे। सही प्रकार से व सही मात्रा में ऑक्सीजन देने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल सामान्य ऑक्सीजन पाइप से 15 लीटर तक मरीज को ऑक्सीजन मिलती है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के लिए छह वार्मर भी आए हैं। इन वार्मरों से नवजातों का तापमान बनाए रखा जाएगा। ये पीलिया के रोगियों के लिए बेहद अहम है। इन वार्मरों के आने से कई परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में 1405 नवजात एसएनसीयू वार्ड में दाखिल कराए गए हैं। ये बच्चे पीलिया, सांस की कमी, कम वजन या बुखार ग्रस्त थे। इनमें से 22 बच्चों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग शिशु मृत्यूदर में कमी लाने का भी प्रयास किया जा रहा है। वात्सल्य कार्यक्रम के तहत वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें प्रसूता नवजात को दूध पिलाकर यहां आराम कर सकती है।

चार हाई फ्लो नेजर कैनुआ मशीन एसएनसीयू वार्ड के लिए आई है। इन मशीनों को जल्द इंस्टॉल किया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञों को इस संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इन मशीनों के आने से सेवाओं में विस्तार होगा। नवजातों को ऑक्सीजन वेंटिलेटर से नहीं ब्लकि हाईफ्लो नेजर कैनुआ मशीन से दी जा सकेगी।
- डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed