फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hi. Two miscreants have entered the house, come quickly, when the husband reaches home, the wife was found locked in the bathroom, 12 thousand rupees stolen

हेलो. घर में दो बदमाश घुस आए है, जल्दी आओ, पति घर पहुंचा तो बाथरूम में बंद मिली पत्नी, 12 हजार रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:47 AM IST
विज्ञापन
Hi. Two miscreants have entered the house, come quickly, when the husband reaches home, the wife was found locked in the bathroom, 12 thousand rupees stolen
राधे विहार कॉलोनी में दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर चाकू के बल पर 12 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान घर की मालकिन ने बाथरूम में घुसकर जान बचाई और पति को फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन इससे पहले ही आरोपी बदमाश घर से फरार हो चुके थे। दंपती की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना में केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राधे बिहार कॉलोनी निवासी गगनदीप सिंह ने बताया कि वह स्वतंत्रता दिवस पर अपनी मां के साथ रिश्तेदार के घर गया था। उसकी पत्नी सिमरनजीत कौर घर पर अकेली थी। उसके पास पत्नी का शाम को साढ़े सात बजे फोन आया। उसने कहा कि जल्दी घर आ जाओ, घर में बदमाश घुस गए हैं। वह आनन फानन में घर पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा बंद था, जिसके बाद वह दरवाजे के ऊपर से कूदकर घर के अंदर गया और पत्नी को आवाज लगाई तो पत्नी बाथरूम से बाहर निकलकर आई। उन्होंने मकान की तलाशी ली तो घर से 12 हजार रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन

सिमरनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह घर में ड्राइंग रूम में लेटी थी। तभी दो लड़के घर के अंदर आए, जिनमें एक उसके पास सोफे पर आकर बैठ गया और चाकू निकाल लिया। दूसरा लड़का कमरे में घुसकर तलाशी लेने लगा। थोड़ी देर में अंदर गए युवक ने उसके पास बैठे युवक को आवाज लगाई तो वह भी अंदर गया। इस दौरान मौका पाकर वह मोबाइल लेकर बाथरूम में जाकर छिप गई और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने अपने पति को फोन किया और सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। वहीं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed