फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hepatitis test cards found, cataract surgery started

हेपेटाइटिस जांच के कार्ड मिले, मोतियाबिंद की सर्जरी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis test cards found, cataract surgery started
पानीपत। पांच दिन बाद सिविल अस्पताल में दोबारा मोतियाबिंद की सर्जरी शुरू हो गई है। अस्पताल प्रशासन को मुख्यालय की ओर से हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच के लिए 100 कार्ड मिले हैं। विभाग ने 200 कार्ड की और डिमांड भेजी है। वीरवार को अस्पताल को जांच के लिए कार्ड मिल गए थे। वीरवार व शुक्रवार को पांच लोगों की सर्जरी की गई है , वहीं 20 लोगों की हेपेटाइटिस बी व सी की जांच हुई है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञों के अनुसार हेपेटाइटिस बी व सी की जांच के बाद ही मोतियाबिंद की सर्जरी होती है। अगर रिपोर्ट में मरीज फिट मिलता है तब उनको सर्जरी के लिए ऑपरेशन थियेटर में ले जाया जाता है। मार्च में 20 लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी हो चुकी है। नेत्र रोग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान को अधिक से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मार्च में होती है सबसे अधिक मोतियाबिंद की सर्जरी
मार्च माह में सबसे अधिक मोतियाबिंद की सर्जरी होती है। दिसंबर से फरवरी तक सर्दी के कारण सर्जरी की रफ्तार धीमी होती है। अप्रैल के बाद गर्मी के कारण सर्जरी रुक जाती है। मार्च माह संक्रमण का खतरा बहुत कम होता है इसलिए इस माह में सबसे अधिक सर्जरी होती है। अब कार्ड खत्म होने से सर्जरी रुक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय का सर्जरी की संख्या बढ़ाने का दबाव
2021 में पानीपत मोतियाबिंद की सर्जरी करने के मामले में 12 वें स्थान पर रहा था। 2021 में महज 96 लोगों की सर्जरी हो पाई थी। मुख्यालय ने पानीपत सिविल सर्जन व पीएमओ को मोतियाबिंद की सर्जरी बढ़ाने के सख्त निर्देेेश दिए थे। मार्च में अब तक 20 लोगों की सर्जरी भी हो चुकी है। अब कार्ड मिलने के बाद दोबारा सर्जरी शुरू हो गई है।

मोतियाबिंद की सर्जरी चल रही हैं
हेपेटाइटिस बी व सी की जांच के लिए कार्ड अस्पताल में आ गए हैं। अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी भी हो रही है और हेपेटाइटिस बी व सी की जांच भी हो रही है।
डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed