फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hepatitis spreads through infected blood, contaminated needles and unsafe sex: Dr. Deepak Saini

संक्रमित खून, दूषित सुई व असुरक्षित यौन संबंधों से फैलता है हेपेटाइटिस : डॉ. दीपक सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis spreads through infected blood, contaminated needles and unsafe sex: Dr. Deepak Saini
पानीपत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझा में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया। जागरूकता अभियान की शुरुआत डॉ. दीपक सैनी ने की और ग्रामीणों को हेपेटाइटिस की गंभीरता, लक्षण,बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी। डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि हेपेटाइटिस (लीवर) से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है। जो विषाणु के संक्रमण से होती है। हेपेटाइटिस पांच प्रकार ए, बी, सी, डी और ई तरह का होता है। इनमें हेपेटाइटिस बी, डी और सी खतरनाक होता है। क्योंकि ये लम्बे समय तक शरीर में रहकर लीवर सिरोसिस या लीवर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों के कारण बन सकते हैं। हेपेटाइटिस बी, सी व डी के कारण संक्रमित खून, सुई, और असुरक्षित यौन संबंधों के कारण फैलता है और हेपेटाइटिस ए और ई गंदे पानी और संक्रमित भोजन का सेवन करने से होता है।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जाने निशुल्क हेपेटाइटिस के इलाज के बारे में ग्रामीणों को बताया गया और स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा लोगो को साफ- सफाई, हाथ धोने की आदत, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण करवाने की जानकारी दी गई। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर, स्लोगन आदि बांटे गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगो से किसी भी लक्षण की अनदेखी न करे अपील की और समय रहते चिकित्सक से संपर्क जरूर करने की सलाह दी। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोग हेपेटाइटिस की बीमारी को पहचाने व अपना बचाव करे। इस अवसर पर दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकर्ष, फार्मेसी अधिकारी प्रवीन कौशिक, एलटी सुनीता, डॉ. नीलू व स्वास्थ्यकर्मी सतबीर सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed