फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heavy woolen shawls have become the first choice of older women in winter.

Panipat News: सर्दी में बड़ी उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बनी भारी ऊनी शॉल

Sat, 13 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy woolen shawls have become the first choice of older women in winter.
बाजार में दुकान पर लगी ऊनी शॉल। संवाद
पानीपत। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है बाजार में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ती जा रही है। खास तौर पर इस सर्दी के मौसम में भारी ऊनी शॉल बड़ी उम्र की महिलाओं की पहली पसंद बन रही हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शॉल की मांग में उछाल देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं से बचाव के साथ-साथ आराम और गरमाहट देने के कारण भारी ऊनी शॉल हर वर्ग की महिलाओं को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम की ठंड परेशानी का कारण बन जाती है। ऐसे में भारी ऊनी शॉल शरीर को पूरी तरह ढकने के साथ-साथ ठंड से सुरक्षा भी देती है। यही कारण है कि बड़ी उम्र की ज्यादातर महिलाएं ऊनी शॉल पसंद करती हैं। बाजार में हल्की ऊनी शॉल से लेकर बेहद भारी और मोटी शॉल तक उपलब्ध है। इंसार बाजार स्थित मधुबन दुकान के संचालक नीरज ने बताया कि बाजार में शॉल की कीमत 400 रुपये से शुरू होकर तीन हजार रुपये तक जा रही है। डिजाइनदार शॉल, कशीदाकारी वाली शॉल और सादी मोटी शॉल सभी तरह की शॉल की अच्छी बिक्री हो रही है। खासकर गहरे रंगों जैसे मैरून, भूरा, हरा और नेवी ब्लू रंग की शॉल ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में भी भारी ऊनी शॉल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खेतों में काम करने वाली महिलाएं भी सर्दी से बचाव के लिए अब भारी शॉल का सहारा लेती हैं। सुबह जल्दी काम पर निकलने वाली महिलाओं के लिए शॉल सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प है। इससे उन्हें ठंड से बचाव के साथ-साथ काम करने में भी आसानी होती है। इस बार मांग पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से बड़ी उम्र की महिलाएं भारी ऊनी शॉल ज्यादा खरीद रही हैं।
विज्ञापन


महिला सुनीता ने बताया कि भारी ऊनी शॉल पूरे शरीर को ढक लेती है और ठंड से बहुत अच्छी तरह बचाव करती है। शॉल ओढ़ना आसान होता है। शॉल घर के साथ-साथ बाहर जाने के लिए भी काफी उपयोगी है। अब शॉल केवल ठंड से बचाव का साधन नहीं रह गई है बल्कि यह फैशन का भी हिस्सा बन चुकी है। बाजार में कई तरह की डिजाइनदार और रंग-बिरंगी शॉल उपलब्ध हैं। जिन्हें महिलाएं खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed