फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heavy vehicles will be banned on Sanauli-Haridwar road till 23rd

Panipat News: सनौली-हरिद्वार रोड पर भारी वाहनों पर 23 तक रहेगी रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will be banned on Sanauli-Haridwar road till 23rd
पानीपत। सनौली मैन हरिद्वार रोड नेशनल हाईवे 709 एडी पर कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया है। सोमवार को समालखा डीएसपी नरेंद्र कादियान ने डीएसपी सुरेश सैनी, सनौली थाना एसएचओ संदीप कुमार के साथ यमुना बाॅर्डर से छाजपुर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। सनौली-हरिद्वार रोड पर कांवड़ लेने वालों के वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए महाशिवरात्रि तक सनौली-हरिद्वार रोड पर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र कादियान ने बताया कि 23 तक महाशिवरात्रि के लिए हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे कांव‎ड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए नेशनल हाईवे 709 एडी पर सभी काॅमर्सियल भारी वाहनों के लिए सनौली-हरिद्वार रोड सील कर दिया है। एसएचओ सनौली थाना संदीप कुमार ने भी सभी भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी शिविरों पर होम गार्ड और पुलिस जवान लगाए गए हैं। सड़क पर कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन दिन-रात लगा हुआ है। कांवड़ियों को किसी प्र‎कार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए पुलिस टीम रोड पर लगातार दिन-रात गश्त कर रही है। प्रशासन ने ‎सड़क किनारे लगे भंडारों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात किए हैं। सड़क पर सभी भारी वाहन बंद कराए गए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed